ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में यहां स्थापित होगी अमर जवान ज्योति…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में यहां स्थापित होगी अमर जवान ज्योति…

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित राज्य सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के मुख्यालय में अमर जवान ज्योति स्थापित की जाएगी। वहां शहीदों की याद में स्मारक भी बनाया जाएगा। आगामी तीन फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ इसकी नींव रखेंगे।

अफसरों ने बताया कि अमर जवान ज्योति में शहीदों की नामावली सूची की दीवार, मेमोरियल टावर और वीवीआइपी मंच भी तैयार किया जाएगा। बलिदानियों की नामावली सूची के लिए करीब 25 फीट ऊंची व लगभग 100 फीट की लंबाई की दीवार बनाई जाएगी। मेमोरियल टावर के शीर्ष में स्मृति चिन्ह का निर्माण कराया जाएगा । मेमोरियल टावर के सामने आधार पर राइफल व हेलमेट प्रतीक चिह्न के रूप में रहेगा। इसी प्रतीक चिह्न के सामने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्वलित होगी जो भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से ईंधन सप्लाई द्वारा 24 घंटे प्रज्वलित होगी।

मेमोरियल टावर के ठीक सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के आधार की लंबाई 150 फीट और चैड़ाई 90 फीट होगी। इस भवन की ऊंचाई 40 फीट होगी। भवन के सामने 16 बिगुलरों के खड़े होने के लिए 16 गुंबदों का निर्माण कराया जाएगा।

इस भवन के प्रथम तल पर शहीदों की चित्र प्रदर्शनी और द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी। इस इकाई में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस के दौरान सम्मिलित शहीदों के परिजनों के ठहरने के लिए सर्व सुविधा युक्त मेस व आवासीय कमरों का निर्माण कराया जाएगा।

CG News : नगर सैनिक और अटेंडेंट पर हमला कर भागे अपचारी बालक, तलाश में जुटी पुलिस
शाहरुख खान की वजह से भारतीयों पर विश्वास करते हैं विदेशी ?
हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता
अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : मारे गए 27 नक्सली.. 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के लिए किसानों ने जताया आभार….
Next Article 12 साल बाद संजय दत्त और सुनील शेट्टी की जोड़ी करने वाली है वापसी, जल्द करेंगे नई फिल्म में एक साथ काम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?