ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता

By @dmin
Published: September 18, 2021
Share
कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता
कांग्रेस से इस्तीफा देंगे कैप्टन? सोनिया गांधी से कहा- ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पद और कांग्रेस पार्टी दोनों से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक से ठीक पहले सोनिया गांधी से कहा है कि वह इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकते हैं।

आज चंडीगढ़ में विधायकों की बैठक ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पंजाब कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को तेज कर दिया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा है, इस तरह का अपमान काफी है, यह तीसरी बार हो रहा है। मैं इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता।

पिछले कुछ महीनों में अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधायकों के एक वर्ग, जिन्हें नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थक माना जाता है, ने बगावत की और एक नए नेता की मांग की है। पंजाब के संभावित नए मुख्यमंत्री के लिए सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा और बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू जैसे नाम सामने आ रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक
कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी तनातनी के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। एआईसीसी के महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की। रावत ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस के अनेक विधायकों ने एआईसीसी से पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक तत्काल बुलाने का अनुरोध किया। इसी क्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर को शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया जाता है

इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया। सिद्धू ने शुक्रवार रात को ट्विटर पर लिखा, ‘एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर 2021 को शाम पांच बजे बुलाई गई है। पिछले महीने, राज्य के चार मंत्रियों और अनेक विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ असंतोष के स्वर उठाए थे और कहा था कि उन्हें अब इस बात का भरोसा नहीं है कि अमरिंदर सिंह में अधूरे वादों को पूरा करने की क्षमता है।

इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज, कहा- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, पूर्व सीएम का माफी मांगने से इनकार
डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जल संचय और रिचार्जिंग सिस्टम के लिए शहरों में बुनियादी ढांचा विकसित करने की जरूरत
बिग ब्रेकिंग: एक बार फिर टली भिलाई, रिसाली, चरोदा के वार्ड पार्षद व महापौर आरक्षण पर सुनवाई…. चुनाव को लेकर संशय कायम… जाने आज कोर्ट में क्या हुआ
पाकिस्तान की पूरी हुई मुराद, भारत के लिए सिरदर्द साबित होगी अफगानिस्तान की नई सरकार
Breaking News : गरियाबंद का देवभोग जल्द बनेगा नगर पंचायत, भेंट-ममुलाकात में सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country खतरे की घंटी: कोरोना मामलों में आया फिर से उछाल, एक दिन में सामने आए 35 हजार से अधिक केस
Next Article दर्दनाक घटना: एक मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की मौत, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची दर्दनाक घटना: एक मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की मौत, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?