ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभिषेक मिश्रा हत्याकांड :  पुलिस ने जिन्हें बताया मुख्य आरोपी हाईकोर्ट ने उन्हें किया बरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अभिषेक मिश्रा हत्याकांड :  पुलिस ने जिन्हें बताया मुख्य आरोपी हाईकोर्ट ने उन्हें किया बरी

By Mohan Rao
Published: March 12, 2024
Share
हाईकोर्ट
SHARE

दुर्ग डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाई थी अजीवन कारावास की सजा, एक अभियुक्त किम्सी पहले हो चुकी है दोषमुक्त

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद आईपी मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा के हत्या के मामले में पुलिस ने जिन्हें मुख्य आरोपी बनाया था वे अब दोषमुक्त हो गए हैं। करीब आठ साल पहले हुए इस जघन्य हत्याकांड ने भिलाई शहर को हिलाकर रख दिया था। हत्या के आरोप में पुलिस ने अभिषेक मिश्रा की कथित प्रेमिका किम्सी जैन, उसके पति विकास जैन व अजित सिंह को गिरफ्तार किया था। दुर्ग जिला न्यायालय ने 10 मई 2021 को आरोपियों विकास जैन और अजीत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं किम्सी जैन को दोषमुक्त कर दिया था। जिला न्यायालय दुर्ग के फैसले को दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में चुनौती थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में विकास जैन व अजित सिंह को भी दोष मुक्त कर दिया है।

हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डबल बेंच में हुई। भिलाई में हुए इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड पर हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ परिस्थिति जन्य साक्ष्य प्रमाणित नहीं हैं। आरोपियों की ओर से भी पैरवी करते हुए वकील अनिल तावड़कर और उमा भारती साहू ने कोर्ट में तर्क रखे कि यह पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर टिका हुआ था। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष सुनवाई के दौरान घटना की कडिय़ों को जोड़ नहीं पाया। इसके साथ ही अभिषेक मिश्रा के पिता आइपी मिश्रा ने किम्सी जैन की रिहाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। किम्सी के मामले में उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय के फैसले को उचित ठहराते हुए आइपी मिश्रा के आवेदन को खारिज कर दिया है।

हाईकोर्ट ने कहा पुलिस विवेचना में भी लापरवाही
मामले में पुलिस विवेचना की लापरवाही सामने आई है। पुलिस और शासन हत्या का उद्देश्य ही साबित नहीं कर सके। इसका लाभ आरोपियों को मिल गया। आरोपियों की एडवोकेट अनिल तावड़कर ने कहा कि इस पूरे मामले में एक भी चश्मदीद गवाह नहीं है। साथ ही प्रार्थी की ओर से सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन न तो गवाह हैं और न ही साक्ष्य हैं। जिस दिन हत्या और लाश को दफनाने की बात कही जा रही है, उस दिन धनतेरस थी और बाजार के साथ पूरे क्षेत्र में भीड़ थी। पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में कहा गया कि अभिषेक मिश्रा को किम्सी ने चौहान टाउन स्थित घर पर 9 नवंबर 2015 बुलाया। घर पहुंचने के बाद किम्सी और अभिषेक के बीच विवाद हुआ। पहले से मौजूद विकास और अजीत ने अभिषेक के सिर पर पीछे से रॉड से वार किया, जिससे वह वहीं कमरे में गिर गया। फिर अभिषेक को किम्सी के चाचा अजीत सिंह जो किराये पर स्मृति नगर भिलाई में रहता था। उसको वहां ले जाकर पहले से किए गए 6 फीट गहरे गड्ढे में ले जाकर दफना दिया था।

एक भी चश्मदीद नहीं ढूंढ पाई पुलिस
हाईकोर्ट में कहा गया कि चौहान टाउन स्थित घर और स्मृति नगर भिलाई की दूरी तीन किमी से अधिक है। इसके बाद भी इस पूरे मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी पुलिस की विवेचना में नहीं है। साथ ही पुलिस के द्वारा कहा गया कि लाश के उपर फूल गोभी की सब्जियां उगा दी थी। पुलिस ने लाश के पास हाथ का कड़ा, अंगूठी और लाकेट देखकर अभिषेक की लाश होने की पुष्टि की थी और कहा गया कि 100 किलो से अधिक नमक डालकर ऐसा किया गया, जिससे की बदबू नहीं आए। बचाव पक्ष ने कहा कि 45 दिनों तक लाश पड़ी रही ऐसे में नमक का उपयोग किया गया होता तो वह घुल जाता जबकि नमक सालिड मिला था। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर या दूसरे किसी बाडी पार्ट में राड से वार का उल्लेख नहीं है।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2015 की शाम शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन आईपी मिश्रा के इकलौते बेटे अभिषेक मिश्रा का अपहरण हुआ था और उसके बाद हत्या कर दी गई थी। हाईप्रोफाइल इस मामले में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हत्याकांड के बाद लाखों मोबाइल खंगाले गए और पुलिस कई कड़ियों को जोड़ते हुए सेक्टर-10 निवासी विकास जैन तक पहुंची। घटना के करीब 45 दिन बाद पुलिस ने विकास जैन की पत्नी किम्सी जैन के चाचा अजीत सिंह के स्मृति नगर निवास के बगीचे में अभिषेक की सड़ी-गली लाश बरामद की। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में विकास जैन, किम्सी जैन व अजित सिंह को आरोपी बनाया न्यायालय में पेश किया।

भिलाई के शहरी गौठान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली का त्यौहार, परंपरागत खेलों की दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति…. 52 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का किया औचक निरीक्षण
CG Crime : नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार… कई जिलों में फैला रखा था जाल
shreekanchanpath 88 # 10 January 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट लाॅन्च, बिलासपुर में शुरू हुआ पहला रेल कोच रेस्टोरेंट
Next Article बिलासपुर से दिल्ली व कोलकाता के बीच शुरू हुई सीधी विमानसेवा, सीएम साय बोले- मोदी का संकल्प हवाई चप्पल पहनने वाला भी करें हवाई यात्रा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?