ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरटीई के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में निजी स्कूलों को 134 करोड़ से ज्यादा का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

आरटीई के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में निजी स्कूलों को 134 करोड़ से ज्यादा का भुगतान

By Mohan Rao
Published: May 25, 2024
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों को सरकार ने आरटीई के तहत एड़मीशन के एवज में वर्ष 2022-2023 के लिए 134 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 70 करोड़ रुपए का किया जाना शेष है जिसकी प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा यह जानकारी दी गई।

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी विद्यालयों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 हेतु नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रुपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रुपए की राशि निजी विद्यालयों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। वर्ष 2022-23 में शेष लंबित राशि लगभग 70 करोड़ रुपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

वर्ष 2023-24 की प्रतिपूर्ति के लिए सत्रांत अगस्त माह का समय निर्धारित है। विद्यालयों द्वारा समय-सीमा में दावा आपत्ति किए जाने के पश्चात शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के भुगतान हेतु कार्यवाही की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों को शुल्क प्रतिपूर्ति के लगभग 285 करोड़ रुपए की राशि लंबित होने संबंधी समाचार असत्य है। इस संबंध में वस्तु स्थिति उपरोक्तानुसार स्पष्ट की गई है।

विधानसभा चुनाव-2023: दोनों चरणों का मतदान प्रभावित करेगा त्यौहारी सीजन, 7 और 17 को वोटिंग
टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त
मुंबई में हाईटाइड, पटना सहित बिहार के कई शहरों में बारिश, दिन में छाया अंधेरा
एम्स में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया खौफनाक कदम
MEA: तनाव भारत ने नहीं बढ़ाया जबकि जवाब दिया है, पाकिस्तान हर समझौते की राह में रोड़ा बना-मिसरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छेड़छाड़ के मामले में एचडीएफसी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, वीडियो किया था वायरल, दो साथी भी गिरफ्तार
Next Article Big Breaking : बेमेतरा में बारूद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, मलबे में दबे 10 से 12 लोग… अब तक एक की मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?