ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

By Sonu Sahu Published February 21, 2023
Share
SHARE

हैमस्ट्रिंग दोनों जांघों के पीछे मौजूद मांसपेशियों को कहा जाता है। ये मांसपेशियां कूल्हों से घुटनों तक के बीच होती हैं। अगर किसी कारणवश इन मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है तो इसके कारण तेज दर्द होने लगता है और चलने-फिरने से लेकर बैठने-उठने तक में समस्या होने लगती है। आइए हम आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो हैमस्ट्रिंग को खिंचाव आदि से सुरक्षित रखते हुए मजबूती देने में मदद कर सकती हैं।

Contents
रिवर्स प्लैंक एक्सरसाइजगुड मॉर्निंग एक्सरसाइजस्क्वाट एक्सरसाइजसिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइजबारबेल हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज

रिवर्स प्लैंक एक्सरसाइज

इस प्लैंक एक्सरसाइज के लिए जमीन पर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं, फिर अपने दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाएं और हथेलियों को जमीन पर रखें। इसके बाद सामान्य सांस लेते रहें और अपने शरीर को पीछे की ओर करते हुए शरीर को अपनी क्षमतानुसार उठाने की कोशिश करें। इस दौरान अपने सिर को भी पीछे की ओर झुकाएं और अपने तलवों को जमीन से सटाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।

गुड मॉर्निंग एक्सरसाइज

सबसे पहले जमीन पर अपने पैरों को थोड़ा खोलकर खड़े हो जाएं और अपने हाथों को अपने कानों पर रखें। अब अपने घुटनों को थोड़ा मोड़कर आगे की ओर झुकें। जब तक आप फर्श के समानांतर न हों तब तक अपने सिर को नीचे करके रखें। प्रारंभिक स्थिति में वापस आने के लिए धीरे-धीरे अपने शरीर को सीधा करें। आप चाहें तो इस एक्सरसाइज को करते समय अपनी पीठ पर एक बारबेल भी रख सकते हैं।

स्क्वाट एक्सरसाइज

सबसे पहले अपने दोनों हाथ सामने की ओर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें, जिस तरह से कुर्सी पर बैठा जाता है। इसके बाद सांस भरते हुए धीरे-धीरे नीचे झुकें और फिर ऊपर आते समय सांस छोड़ें। ऐसा आप 10 मिनट तक कर सकते हैं। शुरूआत में 10 स्क्वाट करें और फिर धीरे-धीरे 12-15 तक ले जाएं।

सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज

इसके लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने एक घुटने को इस प्रकार मोड़ें कि तलवा जमीन से सट जाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने दूसरे पैर और शरीर को ऊपर उठाएं और ध्यान रखें कि इस दौरान शरीर का वजन दूसरे पैर पर रहें। धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं, फिर इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं और ऐसा लगभग 10 बार करें।

बारबेल हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज के लिए अपने पैरों को जमीन पर रखें और अपनी पीठ को किसी बैंच के सहारे टिकाएं। अब बारबेल को जांघों के ऊपरी जोड़ के पास रखें और पीठ को सीधा रखते हुए इतना नीचे होएं कि थाइज और पेट के बीच 45 डिग्री का कोण बने। इसके बाद बारबेल को ऊपर की ओर उठाते हुए जांघ और पेट को एक सीध में होने तक उठाएं और फिर से नीचे जाएं। इस प्रक्रिया को 20-25 सेकंड तक दोहराएं।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Sonu Sahu February 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में नाबालिग पर गंडासे से हमला , आरोपी को फांसी देने की मांग लेकर मोहल्ले वालों ने घेरा थाना
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 129 # 21 February 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?