ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन संकट: फ्लाइट्स सस्पेंड, देश छोड़ रहे बाहरी लोग, भारत पर भी दिखा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन संकट: फ्लाइट्स सस्पेंड, देश छोड़ रहे बाहरी लोग, भारत पर भी दिखा असर

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
यूक्रेन संकट: फ्लाइट्स सस्पेंड, देश छोड़ रहे बाहरी लोग, भारत पर भी दिखा असर
यूक्रेन संकट: फ्लाइट्स सस्पेंड, देश छोड़ रहे बाहरी लोग, भारत पर भी दिखा असर
SHARE

कीव (एजेंसी)। यूक्रेन में अमेरिका और रूस के बीच भले ही युद्ध को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि यदि रूस किसी भी तरह का अतिक्रमण यूक्रेन में करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो हस्तक्षेप करेंगे। दूसरी तरफ रूसी सेनाओं का जमावड़ा लगातार यूक्रेन की सीमा पर बना हुआ है और सैनिक पीछे नहीं हटाए जा रहे हैं। उम्मीद की एक किरण जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने दिखाई है, जो सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच रहे हैं। वह तनाव को कम करने का प्रयास करने के लिए दौरे पर होंगे।

फिर भी ऐसे तमाम प्रयास अब तक नाकाफी ही दिख रहे हैं। दुनिया की कई एयरलाइन कंपनियों ने यूक्रेन के एयरस्पेस का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इसके अलावा कई देशों ने अपने दूतावासों से गैर-जरूरी स्टाफ को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। अमेरिका समेत कई देशों ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़कर निकलने की अपील की है। हालांकि इसके बाद भी रूस की ओर से नरमी के संकेत नहीं दिख रहे हैं। उसकी मिलिट्री यूक्रेन की सीमा पर पहले की तरह ही डटी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने चेतावनी दी कि रूस कभी भी हमला कर सकता है।

हालांकि इसका रूस की ओर से भी कड़ा जवाब दिया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि अमेरिकी नेता झूठ बोलते थे, झूठ बोल रहे हैं और आगे भी आम नागरिकों पर दुनिया भर में हमलों के लिए झूठ बोलते रहेंगे। वहीं जर्मन चांसलर ओलाफ ने कहा कि यूरोप में शांति को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि रूस की ओर से हमला किया जाता है तो फिर उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने उन प्रतिबंधों की सूची तैयार कर ली है और किसी भी तरह के हमले की स्थिति में तत्काल ऐसा किया जाएगा। जर्मनी के एक अधिकारी ने कहा कि चांसलर ओलाफ शोल्ज इसलिए जा रहे हैं ताकि यूक्रेन के संकट को समझा जा सके और किसी भी तरह से रूस का पक्ष भी लिया जाए।

भारत में भी दिखा असर, स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट
इस बीच यूक्रेन संकट का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह ही स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 1,100 अंकों की गिरावट शुरुआती कारोबार में ही दर्ज की गई है। यही नहीं रुपये और धातुओं में भी गिरावट का दौर जारी है। माना जा रहा है कि यूक्रेन संकट के चलते ही बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हुआ है। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, जापान समेत कई देशों के शेयर बाजारों में इसका असर दिख रहा है।

भगवान महावीर के विचार समूची मानवता के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत : मुख्यमंत्री साय
कपिल सिब्बल ने फिर उठाए कांग्रेस पर सवाल, कहा- देश में मजबूत विकल्प की कमी
केंद्र नए साल में एक लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाएगी
बीएम शाह हॉस्पिटल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर…. 120 लोगों ने कराई जांच…. ईसीजी व इको भी हुआ नि:शुल्क
छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ कमजोर, लगातार सुधर रहे हालात… एक दिन में रिकार्ड 71 हजार से अधिक जांच…. पाजिटिविटी दर पहुंची 14 प्रतिशत तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार धर्मांतरण केस: सीबीआई जांच को इज्जत का सवाल न बनाए तमिलनाडु सरकार, एससी ने लगाई फटकार
Next Article सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर मांगा सबूत: अब तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर बोले- मैं आज भी सबूत मांग रहा हूं सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर मांगा सबूत: अब तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर बोले- मैं आज भी सबूत मांग रहा हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?