ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण केस: सीबीआई जांच को इज्जत का सवाल न बनाए तमिलनाडु सरकार, एससी ने लगाई फटकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धर्मांतरण केस: सीबीआई जांच को इज्जत का सवाल न बनाए तमिलनाडु सरकार, एससी ने लगाई फटकार

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
SHARE

चेन्नै (एजेंसी)। तमिलनाडु में धर्मांतरण केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने तंजावुर की 12वीं में पढऩे वाली लड़की की आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ दायर अर्जी को खारिज कर दिया। मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसे तमिलनाडु पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अदालत ने कहा कि प्रदेश सरकार को हाई कोर्ट के फैसले की खिलाफत कर इस मामले को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु पुलिस को कहा कि वह मामले के सभी सबूतों को सीबीआई को सौंप दे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया कि सीबीआई को जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर बात करनी चाहिए।

तंजावुर में क्या हुआ था
तंजावुर में 12वीं क्लास की स्टूडेंट ने जहर खा लिया था, जिसे 9 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रा की 19 जनवरी को मौत हो गई थी। आरोप था कि छात्रा से मिशनरी बोर्डिंग स्कूल सेंट माइकल्स गल्र्स होम में जबरन कमरों की सफाई कराई जाती थी। इसके अलावा उस पर ईसाई धर्म अपनाने का भी दबाव था। इससे तंग आकर लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां होश में आने पर उसने डॉक्टरों को उत्पीडऩ की बात बताई थी। पुलिस ने भी उससे पूछताछ की थी और उसके आधार पर वॉर्डन को अरेस्ट कर लिया था। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी छात्रा की 19 जनवरी को मौत हो गई थी।

जांच ने ले लिया है राजनीतिक रंग
कुछ समय बाद एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें लड़की यह कहती दिखती है कि उसे बुरी तरह डांटा जाता है। इसके हॉस्टल के कमरों की सफाई कराई जाती है। यही नहीं छात्रा का आरोप है कि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबरन धर्मांतरण के आरोप सामने आने के बाद मामला बढ़ गया था और राजनीतिक रंग ले लिया था। इस पर डीएमके ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह आत्महत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। डीएमके और उसके सहयोगियों का कहना है कि भाजपा हेट प्रोपेगेंडा चलाने की कोशिश कर रही है।

पीडि़ता के पिता ने किया था हाई कोर्ट का रुख
इस मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। पीडि़ता के पिता का कहना था कि इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। इस पर 31 जनवरी को हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। इसी आदेश के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

40 वें वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा में भी शामिल होंगे 1100 से अधिक ध्वजवाहक, राम जन्मोत्सव समिति ने किया ध्वजवाहकों का सम्मान
गुस्ताखी माफ: ऐसे में कौन चाहेगा गरीबी रेखा से बाहर आना
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
रूस-यूक्रेन युद्ध पर दो खेमों में बंटी दुनिया, भारत ने लिया अपना स्टैंड: पीएम मोदी
संविधान में लिखे समानता के अधिकार गुरु घासीदास बाबा के शब्दों में होते हैं परिलक्षित: मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Prime Minister Modi said at the school education conference किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो? TMC के ‘हिंदू वोट बंटवारे’ पर कानपुर में बरसे पीएम मोदी
Next Article यूक्रेन संकट: फ्लाइट्स सस्पेंड, देश छोड़ रहे बाहरी लोग, भारत पर भी दिखा असर यूक्रेन संकट: फ्लाइट्स सस्पेंड, देश छोड़ रहे बाहरी लोग, भारत पर भी दिखा असर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?