ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य मार्गों पर यातायात सुगम बनाएं लेकिन किसी की रोजी रोटी न उजाड़ें : विधायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्य मार्गों पर यातायात सुगम बनाएं लेकिन किसी की रोजी रोटी न उजाड़ें : विधायक

By Om Prakash Verma
Published: November 28, 2022
Share
मुख्य मार्गों पर यातायात सुगम बनाएं लेकिन किसी की रोजी रोटी न उजाड़ें : विधायक
मुख्य मार्गों पर यातायात सुगम बनाएं लेकिन किसी की रोजी रोटी न उजाड़ें : विधायक
SHARE

व्यवसाइयों से जुर्माना वसूलने की बजाय विश्वास में लेकर काम करे निगम प्रशासन
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी से कहा है कि शहर में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने पर विशेष ध्यान दें। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरवपथ और शिवनाथ मुक्तिधाम मार्ग जैसे कई कार्य काफी समय से आधे-अधूरे हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। वोरा ने कहा कि इंदिरा मार्किट सहित स्टेशन रोड व अन्य स्थानों पर दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर व्यवसाइयों को परेशान न किया जाए। अनावश्यक जुर्माना वसूली न करें।

वोरा ने कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने की कोशिश होनी चाहिए। यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए, लेकिन यह कार्य करने के लिए दुर्ग शहरवासियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रेमपूर्वक समझाईश देकर और विश्वास में लेकर शहर की व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है। वोरा ने कहा कि जिन विकास कार्यों के भूमिपूजन हो चुके हैं, उन सभी कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि कोरोना संकटकाल से उबरने के बाद बीते कुछ महीनों से लोगों के व्यवसाय शुरू हुए हैं। संकटकाल में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब जुर्माना या तोडफ़ोड़ करने से उन्हें और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। वोरा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में व्यवसाइयों को परेशान न किया जाए।

पर्पल ड्रेस में बैक और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करतीं नजर आईं खुशी कपूर
हमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज… मंत्री सिंहदेव ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण
सिद्धांत और संस्कृत को मिला महतारी दुलार योजना का सहारा, कोरोना महामारी ने किया बेसहारा
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 2958 नए संक्रमितों की पुष्टि…. संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 37 हजार के पार
गृह मंत्री ने कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : 65 साल के बुजुर्ग ने की अपनी पत्नी की हत्या, कुछ ही घंटों में हुआ गिरफ्तार… चौंकाने वाली है वजह
Next Article कोरोना की आहट से बढ़ी बेचैनी, इस पड़ोसी देश में कहर बरपा रहा वायरस, सरकार ने जारी किया अलर्ट कोरोना की आहट से बढ़ी बेचैनी, इस पड़ोसी देश में कहर बरपा रहा वायरस, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?