ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, इतनी है संपत्ति
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, इतनी है संपत्ति

By @dmin Published December 31, 2020
Share
अर्थव्यवस्था दस गुना बढ़ी लेकिन आर्थिक सुधारों का सभी को नहीं मिला लाभ-मुकेश अंबानी
अर्थव्यवस्था दस गुना बढ़ी लेकिन आर्थिक सुधारों का सभी को नहीं मिला लाभ-मुकेश अंबानी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने साल 2020 में 47,000 करोड़ रुपये से ज्यादा धन जुटाया है। लेकिन रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले उद्योगपति झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 

77.8 अरब डॉलर है कुल संपत्ति
झोंग शानशान की कुल संपत्ति इस साल 70.9 अरब डॉलर बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई है। यानी उन्होंने चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा के जैक मा को भी पछाड़ दिया है। शानशान बोतल बंद पानी और कोरोना का टीका बनाने जैसे कारोबार से जुड़े हैं।

पत्रकारिता से लेकर मशरूम की खेती तक का किया काम
चूंकि झोंग शानशान एक निजी अरबपति हैं, उनके बारे में मीडिया में चर्चा कम हुई है। उन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता, मशरूम की खेती और स्वास्थ्य सेवा जैसे काम किए हैं। झोंग ने चीनी प्रौद्योगिकीविदों के एक समूह को गले लगाया है, जिसमें मुकेश अंबानी और जैक मा शामिल हैं।

लोन वुल्फ के नाम से हैं मशहूर
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, साल 2020 में झोंग की संपत्ति बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई है। एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और कारोबारियों को मोटा नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर झोंग शानशान की दौलत इस साल बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। 66 वर्षीय झोंग को चीन में लोन वुल्फ के तौर पर भी जाना जाता है।

इसलिए बढ़ी संपत्ति
दरअसल अप्रैल में उन्होंने बीजिंग वेन्टाई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज कंपनी से वैक्सीन विकसित की और कुछ महीनों बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली नोंगफू स्प्रिंग कंपनी हांगकांग में सबसे लोकप्रिय में से एक बन गई। इसलिए इस साल उनकी संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ। 

जैक मा की संपत्ति में गिरावट 
अलीबाबा के सह संस्थापक जैक मा की संपत्ति में पिछले दो माह के दौरान 1,010 करोड़ डॉलर (74,740 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। मा की संपत्ति अक्तूबर के अंत में 6,100 करोड़ डॉलर (4.51 लाख करोड़ रुपये) थी। लेकिन अब उनकी संपत्ति घटकर 5,090 करोड़ डॉलर (करीब 3.77 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। वे ब्लूमबर्ग की टॉप-500 अमीरों की सूची में फिसलकर 25वें स्थान पर आ गए हैं।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin December 31, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will नए साल में आईआरसीटीसी में दिखेगा बदलाव: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट
Next Article सरकार ने दी राहत, 15 फरवरी तक बढ़ी FASTag की डेडलाइन सरकार ने दी राहत, 15 फरवरी तक बढ़ी FASTag की डेडलाइन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?