ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सुपेला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सुपेला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: November 2, 2024
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

बिलासपुर जेल से छूटा था मृतक, भिलाई के लक्ष्मी नगर में मर्डर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हत्या के आरोपी की उसके दोस्त ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। लक्ष्मी नगर सुपेला के पुराने देशी शराब भट्टी के पास कचरे के ढेर में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में उसे सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर पुराने देशी शराब भट्टी के पास शाम 6:30 बजे आसपास की है। मृतक की पहचान कृष्णा नगर का निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला के रूप में हुई है। धीरज महानंद हत्या के मामले में बिलासपुर जेल से छूटकर आया था। बताया जा रहा है कि गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यहां पर धीरज ने कटर लहराते रौब दिखा रहा था। इस दौरान उसने कटर से एक दोस्त पर हमला कर दिया।

इस बात से नाराज धीरज के दोस्तों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, जिसके बाद मौके से जान बचाकर भागते हुए धीरज लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरे के ढेर के पास छिप गया। लेकिन उसके दोस्तों वहां भी पहुंच गए। इसके बाद धीरज के एक दोस्त ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ 15 -16 वार कर दिए। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे लाल बहादुर अस्पताल सुपेला पहुंचाया, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हे। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एएसपी राठौर व सीएसपी तिवारी स्वयं पहुंचे मौके पर
हत्या की जानकारी मिलते ही दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ वहां सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद थी। फोरेंसिक टीम ने क्राइम स्पॉट से कुछ सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि धीरज ने बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में वो जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। रविवार शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि उसकी हत्या हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड लिया जाएगा।

बिहार में बेलगाम अपराध, राजद नेता के बेटे के सिर में गोली मारकर हत्या, बागीचे में मिला शव
आम बजट 2025 : सरकार ने आयकर की सीमा बढ़ाई, 12 लाख तक की आय पर नहीं देना होगा टैक्स…. जानिए बजट की खास बातें
12 जनवरी 2022 से शुरू होगी नीट पीजी काउन्सलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
अस्पताल को बम से उड़ाने और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
मलकीत हत्याकांड पर आया सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा कर रही इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीपावली की रात काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, रात भर पूजा-अर्चना बाद दो दिन जारी रहा विसर्जन
Next Article कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर बोले सीएम साय- अंतरात्मा की आवाज सुने, मोहरा बनने से करें इनकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?