ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति और प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या… दृश्यम मुवी देख की थी पूरी प्लानिंग… हैरान करने वाली है वजह
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

पति और प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या… दृश्यम मुवी देख की थी पूरी प्लानिंग… हैरान करने वाली है वजह

By Mohan Rao Published August 11, 2024
Share
साहसपुर लोहारा थाना
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हत्या का एक सनसनी खेल मामला सामने आया है। 20 दिन पहले लापता हुई महिला को उसके पति व प्रेमी ने मिलकर मार डाला। खास बात यह है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने अजय देवगन की दृश्यम फिल्म देखी। पूरे एक माह की प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम दिया। इस मामले पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा- 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की है।

हत्या का यह खौफनाक मामला कबीरधाम जिले के साहसपुर लोहारा क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस के पास 20 जुलाई 2024 को गांव कल्याणपुर निवासी रामखिलावन साहू ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामखेलावन साहू ने बताया कि उनकी बेटी ग्वालिन साहू (28) बीते 18 जुलाई को घर से पेशी के लिए कवर्धा जा रही थी। सुबह 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नही आई। इसके बाद काफी तलाश की गई और परिचितों से पूछने के बाद थाने में रिपोर्ट कराने पहुंचे हैं। पुलिस ने गुमशुदा की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस महिला के भाई मुकेश साहू से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी गांव चिमागोदी निवासी लुकेश साहू से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़की एक लड़का है। लुकेश साहू अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था इस वजह से उसने तीन साल पहले ग्वालिन साहू को छोड़ दिया था। तब से वह अपने बच्चों के साथ कल्याणपुर में पिता के घर पर रह रही है। इसबीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजाराम साहू के पास चली गई थी, जिसे राजाराम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था।

भरण पोषण के लिए कोर्ट में दायर की थी याचिका
पूछताछ में महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चों के लिए भरण-पोषण के लिए कवर्धा कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रुपए मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। 18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जेक्यू 9044 से कवर्धा गई थी, जो वापस घर नहीं आई।

पति व प्रेमी निकले हत्यारे, दोनों महिला से पाना चाहते थे छुटकारा
इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के प्रेमी राजाराम साहू (26) और लुकेश साहू (29) को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ से दोनों टूट गए और सारी सच्चाई उगल दी। आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि वे ग्वालिन बाई साहू से तंग आ गए थे और इसलिए उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे। इस बीच राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार दृश्यम फिल्म देखी, ताकि हत्या कर शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बचा जा सके। इसके बाद दोनों ने 19 जुलाई को ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटा घाट के जंगल में ले गए। वहां उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या की और शव को दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शव को बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने स्कूटी व अन्य सामान को कर्रानाला बांध में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao August 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 299 # 11 Aug 2024
Next Article सावन के चौथे सोमवार को विधायक देवेंद्र निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर देव बलौदा में करेंगे जलाभिषेक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?