ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

By @dmin
Published: September 4, 2022
Share
छत्तीसगढ़ महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
SHARE

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में कल दोपहर 12.30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्मृति पुरस्कार
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले के जेल शिक्षक श्री नेतराम नाकतोड़े को ÓÓडॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कारÓÓ, कांकेर जिले की व्याख्याता श्रीमती मीरा आर्ची चौहान को ÓÓश्री गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कारÓÓ, कोरबा जिले के व्याख्याता एलबी श्री राकेश टंडन को ÓÓडॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कारÓÓ और महासमुंद जिले के शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुमार खुटे को ÓÓडॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कारÓÓ प्रदान किया जाएगा।

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021
राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 से सम्मानित होने वाले 56 शिक्षकों में से कांकेर जिले की प्रधान अध्यापक सुश्री नंदिनी प्रभा बाजपेई और व्याख्याता रामप्रसाद नेताम, नारायणपुर जिले के प्राचार्य मनोज कुमार बांगड़े और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती रंजीता नाग, जगदलपुर जिले की व्याख्याता श्रीमती पूर्णिमा सरोज और व्याख्याता श्रीमती माधुरी कुशवाहा, दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता श्रीमती टी. विजय लक्ष्मी और व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र, कोण्डागांव जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती मधु तिवारी और व्याख्याता राजेश पांडेय, बीजापुर जिले के व्याख्याता लम्बाड़ी धनंजय और व्याख्याता एल.बी. मोहन लाल निषाद, बालोद जिले के व्याख्याता एल.बी. भूपेश्वरनाथ योगी और व्याख्याता एल.बी. रघुनंदन गंगबोईर, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एल.बी. बसंत कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. श्रीमती इंदिरा चंद्रवंशी, दुर्ग जिले की शिक्षक श्रीमती प्रज्ञा सिंह और शिक्षक श्रीमती रश्मि नामदेव, कबीरधाम जिले के व्याख्याता एल.बी. तुलसराम चंद्राकर और व्याख्याता मनहरण लाल तुर्केले, बेमेतरा जिले के व्याख्याता एल.बी. विकेंश कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. आनंद कुमार ताम्रकार, महासमुंद जिले के सहायक शिक्षक भोजराज और उ.व.शि.एल.बी. खेमराज साहू, गरियाबंद जिले के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकर और सहायक शिक्षक एल.बी. भागचंद चतुर्वेदी, रायपुर जिले की व्याख्याता डॉ. मीना शर्मा और व्याख्याता सुनील नायक, धमतरी जिले की व्याख्याता श्रीमती मंजूषा साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. छगन लाल साहू, बलौदाबाजार जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. महेत्तर लाल देवांगन और प्रधान पाठक जान्तीलाल कुर्रे, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एल.बी. कुंज किशोर और सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती अर्चना शर्मा का नाम शामिल है।

इसी प्रकार मुंगेली जिले की शिक्षक एल.बी. श्रीमती स्वाती पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी. भरत लाल साहू, रायगढ़ जिले के प्रधान पाठक आशीष रंगारी और व्याख्याता श्रीमती रश्मि वर्मा, बिलासपुर जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती ज्योति पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी. बलदाऊ सिंह कश्यप, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. जगदीश आदिले और प्राचार्य गोपाल दास गुप्ता, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. नोहर चंद्रा और प्राचार्य बीरभद्र सिंह पैकरा, शिक्षा जिला सक्ती की शिक्षक एल.बी. श्रीमती प्रतिभा यादव और सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप, जशपुर जिले के व्याख्याता सुभाषचंद्र वर्मा और व्याख्याता एल.बी. डमरूधर स्वर्णकार, कोरिया जिले के व्याख्याता एल.बी. चेतनारायण कश्यप और शिक्षक एल.बी. श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव, सूरजपुर जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती मीना राजवाड़े और प्रधान पाठक मेराजुद्दीन खान, सरगुजा जिले की शिक्षक एल.बी. श्रीमती अनिता तिवारी और व्याख्याता श्रीमती दीपलता देशमुख, बलरामपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. अरबिन्द कुमार गुप्ता तथा व्याख्याता एल.बी. यूधन प्रसाद जायसवाल का नाम शामिल है।

गुस्ताखी माफ़: नक्सलियों के पास मिला अमेरिकी एम1 कार्बाइन
जशपुर के तिहरे हत्याकांड का खुलासा : तलवार व हथौड़े से वार कर की गई थी हत्या, 9 दिन बाद पकड़ में आए आरोपी
6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
एलान: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ के सभी जेलों में मनाया जाएगा रक्षा बंधन, जेल मुख्यालय ने दी अनुमति… तय किए नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पौने चार साल में 6 नए जिले बने, जनता और प्रशासन के बीच की दूरी हुई कम: भूपेश बघेल
Next Article सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त सुपेला हॉस्पिटल में बढ़ेगी सुविधाएं, गायनीकोलॉजिस्ट रेडियोलॉजिस्ट एवं एनेस्थेटिक की होगी नियुक्ति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?