ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जीआरपी ने पकड़ी दो बैग नशीली सिरप, पुलिस को देख फरार भागने लगे तस्कर, एक गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRailway News

दुर्ग जीआरपी ने पकड़ी दो बैग नशीली सिरप, पुलिस को देख फरार भागने लगे तस्कर, एक गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 8, 2024
Share
दुर्ग जीआरपी ने पकड़ी दो बैग नशीली सिरप
SHARE

भिलाई। शासकीय रेलवे पुलिस द्वारा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर रमन कुमार के निर्देश पर इन दिनों ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे पुलिस नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे यार्ड से नशीली सिरप की खेप बरामद की है। रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। आरोपी के पास से दो बैग भरे सिरप बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

दरअसल रेलवे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 7 अगस्त को दुर्ग-भिलाई के मध्य रेलवे लाइन किमी न 864/2ए के पास दो व्यक्ति को 2 ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस को देख एक फरार हो गया दूसरा पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम प्रकाश नेताम, निवासी पाटन बताया। संदेह होने पर उसका बैग खोलकर दिखाने को कहा गया। दोनों ट्रॉली बैग में कफ सीरफ़ BLUEX-T मिला जिसका कोई वैध कागजात नही होना बताया। उक्त कफ सीरफ के नसीली पदार्थ होने की पुष्टि के लिए ड्रग निरीक्षक दुर्ग को घटनास्थल पर बुलाया गया जिनके द्वारा इसकी पुष्टि की गई। उक्त दोनों ट्रॉली बैग में नसीला पदार्थ BLUEX- T होने की पुष्टि होने के पश्चात कुल 508 नग बॉटल (प्रत्येक 100 मीली) को जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 91,440 है। नशीली सिरप को जब्त कर उक्त व्यक्ति को  NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो ट्रॉली बैग सहित आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा गया।

दुर्ग जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे यार्ड में दो आरोपियों के द्वारा नशीली सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। रेलवे यार्ड में दो युवक बैग लेकर घूमते दिखे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी बैग छोड़कर फरार हो गया। वहीं, एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अलग-अलग कंपनी की नशीली सिरप मिली। पुलिस एक फरार आरोपी को तलाश में जुटी है।

जल जीवन मिशन: राज्य में 19 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन…
प्रदेश में धान खरीदी का आकड़ा 105 लाख मीट्रिक टन से पार, 23.12 लाख किसानों ने बेचा धान
गुस्ताखी माफ: अब साहबों के दिन लदे, कैसे होगा काम
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने जगह जगह किया ध्वजारोहण… पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले राधेश्याम बारले के निवास पहुंच दी बधाई
वार्षिक निरीक्षण पर कल दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे रेलवे जीएम बेनर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह : 68 स्टूडेंट्स को रिसर्च डिग्री और 48 को मिला स्वर्ण पदक
Next Article मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?