ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिशन 2022 में 22 जातियों पर फोकस कर रही भाजपा, चुनाव में बढ़त की बना रही रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मिशन 2022 में 22 जातियों पर फोकस कर रही भाजपा, चुनाव में बढ़त की बना रही रणनीति

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं, भाजपा बहुमत की ओर
मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं, भाजपा बहुमत की ओर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी हैं। एक तरफ पार्टी किसान आंदोलन की काट निकालने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी तरफ जातीय समीकरण साधकर विधानसभा चुनाव में बढ़त की रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने ओबीसी और अनुसूचित जाति के लोगों के सम्मेलन करने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों में पार्टी हर जिले में इस तरह के सम्मेलन करने वाली है। इनके जरिए वह एक बार फिर से ओबीसी और दलित समुदाय के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करना चाहती है। इसके लिए भाजपा ने प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को ओबीसी मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वहीं एक और उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी को एससी मोर्चा की बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि 8 अक्टूबर से ऐसे सम्मेलनों की शुरुआत की जा सकती है। अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की कुल 22 जातियों पर फोकस करते हुए भाजपा आगे बढऩे की तैयारी में है। इनमें यादव, निषाद, चौहान, राजभर जैसी जातियां भी शामिल हैं, जिनकी गोलबंदी पर बीते कुछ सालों में राजनीतिक दलों ने खासा जोर दिया है। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही ओबीसी जातियों का बड़ा वोट भाजपा को मिलता रहा है। यही नहीं खासतौर पर सपा के वोटर कहे जाने वाले यादवों का भी बड़ा वोट कई इलाकों में भाजपा को मिलता दिखा है।

इस रणनीति के तहत पार्टी कुछ सम्मेलन लखनऊ में ही आयोजित करेगी, इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में किए जाएंगे। उन जातियों के प्रादेशिक सम्मेलन लखनऊ में होंगे, जिनका पूरे राज्य पर प्रभाव माना जाता है। इसके अलावा उन जातियों को लेकर सम्मेलन जिला और मंडल स्तर पर होंगे, जिनका प्रभाव खास क्षेत्रों में है। एक बार फिर से भाजपा का फोकस 2017 की अपनी रणनीति पर है, जिसके तहत उसने सवर्णों के बड़े वोट के अलावा गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलित वोटों पर फोकस किया था। इस रणनीति में वह कामयाब भी हुई थी और बड़े पैमाने पर उसे इन जातियों का वोट मिला था।

राजधानी में योग का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड : कल होगा छत्तीसगढ़ योग आयोग का सामूहिक योगाभ्यास… एक साथ दिखेंगे 1500 योग साधक
छत्तीसगढ़ में भी 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज से नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज
दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब, होगी कोरोना जांच
गरियाबंद में आईईडी ब्लास्ट : नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी को बनाया निशाना, ITBP का जवान शहीद
9वीं और 11वीं में खराब प्रदर्शन वालों के टेस्ट ले सकते हैं स्कूल, सीबीएसई से एफएक्यू जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में 20799 नए मामले, 18 0 लोगों की मौत… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?