नई दिल्ली (एजेंसी)।। कोरोना महामारी को लेकर सोमवार को भी राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 20799 मामले नए मामले सामने आए हैं और 18 0 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 26 ,718 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,6 4,458 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 200 दिनों में सबसे कम हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल मामले के 0.78 फीसदी हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि रिकवरी दर 97.8 9 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 3 करोड़ 38 लाख 34 हजार 702 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक देश में 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 लाख 48 हजार 997 हो गई है। वहीं देश में फिलहाल 2 लाख 6 4 हजार 458 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90,79,32,8 6 1 हो गया है।
छत्तीसगढ़ में सामने आए 15 नए केस
कोरोना संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ में राहत है। बीते 24 घंटों में 14 हजार 6 74 टेस्ट किए गए जिसमें से 15 लोग संक्रमित पाए गए। इस बीच 26 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नए केस सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक 10 लाख 5 हजार 402 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 9 लाख 91 हजार 58 2 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 254 हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 13 हजार 56 6 लोगों की मौत हो चुकी है।




