ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्रवाई पर अड़े किसान, बोले-दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे शवों का अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कार्रवाई पर अड़े किसान, बोले-दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे शवों का अंतिम संस्कार

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
कार्रवाई पर अड़े किसान, बोले-दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे शवों का अंतिम संस्कार
कार्रवाई पर अड़े किसान, बोले-दोषियों की गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे शवों का अंतिम संस्कार
SHARE

लखीमपुर (एजेंसी)। लखीमपुर हिंसा के लिए केंद्रीय गृह राज्?य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों ने आरोपित की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि इस मामले में मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

लखीमपुर के तिकुनिया थाने में उनके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, दुर्घटना और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। बेटे पर लगे आरोपों को लेकर मंत्री अजय मिश्रा ने सफाई दी है कि किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाडिय़ों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करने शुरू किए। फिर उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं। उन्होंने गाडिय़ों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया। उन्होंने गाडिय़ों में आग लगाई, तोडफ़ोड़ की। मेरा बेटा कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं(कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस तरह से घटनाएं की हैं अगर मेरा बेटा वहां(घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते।

लखीमपुर हिंसा पर बोले सीएम योगी, किसी के बहकावे में ना आएं
गौरतलब है कि लखीमपुर में रविवार को दो मंत्रियों के दौरे को लेकर भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार किसान हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि देर रात कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया।

किसानों का आरोप
किसान संघ के एक नेता डॉ दर्शन पाल ने कहा, ‘किसानों ने मंत्रियों के आगमन को रोकने के लिए हेलीपैड का घेराव करने की योजना बनाई थी। एक बार यह समाप्त हो गया और अधिकांश लोग वापस जा रहे थे। इस बीच तीन कारें आईं और किसानों को कुचल दिया। एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मंत्री का बेटा कार में था। किसान संघों ने कहा कि कार की चपेट में आने से चार किसानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में से एक तेजिंदर एस विरक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री पुत्र की सफाई
केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी सफाई में कहा कि वह सुबह नौ बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक बनवारीपुर में ही थे। उन्होंने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। साथ ही इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। आशीष मिश्रा ने कहा कि मामले में दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके तीन वाहन डिप्टी सीएम को रिसीव करने गए थे। उन्हें दंगल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करनी थी। रास्ते में वाहनों पर कुछ अराजक तत्वों ने जमकर पत्?थर चलाए। इसके बाद गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। तीन से चार कार्यकर्ताओं को पीट-पीटकर मार डाला गया।

अवैध खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, कई वाहन तोड़े, जान बचाकर भागे अधिकारी
ईडब्ल्यूएस कोटे की घटेगी आय सीमा? केंद्र सरकार कर रही है तैयारी, जानें क्या होगा असर
बड़ी खबर: धनबाद में नक्सलियों का बम धमाका…. रेल ट्रैक उड़ाया… डीजल लोको पटरी से उतरी…. रूट पर बंद हुई ट्रेनों की आवाजाही
राजिम माघी पुन्नी मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था पूर्ववत रहेगी….
गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए शिक्षकों की ड्यूटी, हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस विधायक का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा- बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे 'देशी अंग्रेज' कांग्रेस विधायक का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा- बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे ‘देशी अंग्रेज’
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में 20799 नए मामले, 18 0 लोगों की मौत… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?