ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन
मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल के त्रिशूर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध युवक की मौत मामले में डराने वाले तथ्य सामने आए हैं। युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था।

भारत आने से पहले हुई थी मंकीपॉक्स की पुष्टि
भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे।

देरी से अस्पताल में भर्ती होने की भी होगी जांच
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ।

20 लोगों को किया गया क्वारंटाइन
एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है। इस बीच पुन्नयूर ग्राम पंचायत के सदस्यों मंकीपॉक्स से संक्रमित एक युवक की मौत के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई।

ये हैं लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं। हालांकि कई बार 5 से 21 दिन का समय भी ले सकता है। संक्रमित होने पर अगले 5 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। बुखार होने के तीन दिन के अंदर त्वचा पर दाने आने लगते हैं। मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इलाज कराएं।

रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर रेड, बिना अनुमति के बेच रहे थे नशीली दवाइयां, 11 दवा दुकानों को नोटिस जारी
सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया सीएम बघेल को सम्मानित… बोले सीएम- व्यापार को बढ़ावा देने गांव-गांव में बनाए जा रहे उत्पादक केन्द
हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
Gustakhi Maaf: चुनावी मौसम और झूठ का समन्दर
शेरदिल: मेकर्स ने की केके के आखिरी सॉन्ग ‘धूप पानी बहने दे की अनाउंसमेंट, आज रिलीज होगा गाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर छात्र से की दोस्ती, फिर नाबालिग ने मिलने बुलाया और कर दी हत्या
Next Article चलती ट्रेन से साढ़े तीन लाख के गहने पार, समरसता एक्सप्रेस में चोरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?