ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर छात्र से की दोस्ती, फिर नाबालिग ने मिलने बुलाया और कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर छात्र से की दोस्ती, फिर नाबालिग ने मिलने बुलाया और कर दी हत्या

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी हमलावर भाग निकले। आरोपी कुछ दिन पहले ही हत्या के एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह से छूटा था। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी ने कुछ दिन पहले से ही हमले की योजना बना ली थी। इसके लिए उसने इंस्टाग्राम में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर छात्र से दोस्ती की। फिर रविवार शाम उसे मिलने के लिए बुलाया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • पिता पर हुए हमले का बदला लेने नाबालिग ने रची साजिश
  • लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवक से की दोस्ती
  • हत्या के केस में बाल सुधार गृह में था नाबालिग

कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलासा चौक निवासी सतीश तिवारी (22) पिता विजय तिवारी कॉलेज छात्र था। रविवार शाम वह अपने नाबालिग दोस्त के साथ एसबीआर कॉलेज के पास खड़ा था। उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज कर किसी लड़की ने मिलने के लिए बुलाया था। सतीश अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। तभी वहां 17 साल का लड़का अपने पांच साथियों के साथ पहुंचा और सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में लगा। किसी तरह वह राजीव गांधी चौक स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचा,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता पर हुए हमले का बदला लेने नाबालिग ने रची साजिश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सतीश के नाबालिग दोस्त से पूछताछ कर हमलावरों की जानकारी ली। टीआई ने बताया कि मुख्य हमलावर आरोपी की पहचान हो गई है, वह नाबालिग है। अन्य आरोपियों की भी पुलिस पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की यह वारदात हुई है। दरअसल, सतीश ने छह माह पहले नाबालिग के पिता पर जानलेवा हमला किया था, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था।

लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवक से की दोस्ती

जांच और पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि नाबालिग लड़के ने सतीश को अपने चंगुल में लेने के लिए इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाया और सतीश से दोस्ती की। सतीश उसे लड़की समझकर चैटिंग में बातचीत करने लगा। रविवार को कथित लड़की के इंस्टाग्राम में सतीश से चैटिंग कर रहा था। बातचीत के दौरान ही योजनाबद्ध तरीके से उसे राजीव गांधी चौक स्थित एसबीआर कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया। सतीश अपने नाबालिग दोस्त को लेकर मिलने चला गया।

हत्या के केस में बाल सुधार गृह में था नाबालिग

नाबालिग आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 मार्च 2021 को जूना बिलासपुर के हटरी चौक निवासी कूलर का खस बेचने वाले इकबाल नाम के युवक की हत्या कर दी थी। इकबाल के भाई शेख शिबू से उसका विवाद था। वह शेख शिबू के लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित दुकान गया था। उसके नहीं मिलने पर उसने इकबाल से विवाद कर डंडा व रॉड से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई। इस केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा था।

7 को नहीं आएगा महतारी वंदन का पैसा, जल्द तय होगी नई तारीख
केशकाल घाट रोड : 3 जनवरी से सभी वाहनों के लिए नये कलेवर के साथ पहले की तरह हो जाएगा शुरू
विधायक रिकेश सेन का निर्देश- चाट-गुपचुप बेचने वालों पर 1000 व खाने वालों पर 500 रुपए लगाएं जुर्माना… जानिए क्या है वजह
ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता
पूजा के बाद 3 साल की बच्ची की बलि चढ़ाने की कोशिश, जब कामयाब नहीं हुआ तो अधेड़ ने उठा लिया आत्मघाती कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में फसल बीमा कराने वाले किसान घटे पर बढ़ गई आवेदनों की संख्या
Next Article मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?