चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में अब तेज रफ्तार के साथ सुरक्षित सड़कों पर फर्राटा भर सकेंगे। मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हरियाणा को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आठ नेशनल हाईवे समेत 11 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाले इन नेशनल और स्टे हाईवे व बाईपास से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी। सड़क तंत्र के मजबूत होने से उद्योगों के विकास को नई दिशा मिलेगी व उद्यमी प्रदेश में और अधिक निवेश के को आगे आएंगे। यह जानकारी उन्होंने चंडीगढ़ स्थित जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) प्रदेश कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों को दी।
हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास




