ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भालुओं का उत्पात, मंदिर में की तोडफ़ोड़, घर में घुसकर चट कर गए समान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भालुओं का उत्पात, मंदिर में की तोडफ़ोड़, घर में घुसकर चट कर गए समान

By Om Prakash Verma
Published: December 4, 2022
Share
भालुओं का उत्पात, मंदिर में की तोडफ़ोड़, घर में घुसकर चट कर गए समान
भालुओं का उत्पात, मंदिर में की तोडफ़ोड़, घर में घुसकर चट कर गए समान
SHARE

कांकेर। कांकेर में एक बार फिर भालुओं ने जमकर उत्पात मचाया है। दो भालू पहले एक मंदिर में घुस गए। उन्होंने मंदिर का गेट और दान पेटी तोड़ डाली। इसके बाद अंदर भी सब सामान तहस-नहस कर दिया। शोरगुल सुनकर लोग एकत्र हुए तो दोनों भालू वहां से निकल भागे। वहीं शनिवार सुबह भी एक भालू मकान में घुस गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया जा सका। उसे जंगल में छोड़ा गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को पकडऩे के लिए मकान के बाहर पिंजरा लगाया। करीब पांच घंटे तक वन विभाग की टीम जुटी रही, इसके बाद भालू पकड़ा जा सका। उसे बंद कर गांव से दूर जंगल में छोडऩे की बात कही जा रही है। ग्रामीण लकेश कुमार आरदे व अन्य ने बताया कोदागांव के जंगल और पहाड़ी पर बड़ी संख्या में भालू हैं। आए दिन बस्ती में घुसते हैं। घर में आकर घुसकर तेल, गुड़ खा जाते हैं।

बाड़ी से भालू को भगाया तो ग्रामीण के घर में घुसा
जानकारी के मुताबिक, कोदगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक भालू ग्राम प्रमुख की बाड़ी में घुस गया। उसे देखते ही ग्रामीण वहां से भगाने के लिए एकत्र हुए, लेकिन भालु बस्ती की ओर भाग निकला। कहीं से रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीण झाड़ूराम कोकिला के घर में घुस गया। भालु को घर में देख लोग जान बचाकर बाहर भागे। वहीं भालू कमरे में जाकर बैठ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

प्रसाद खा गए, दिये का तेल तक पी गए
वहीं शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे दो भालू राजपारा बस्ती में पहुंच गए। वहां मावली मंदिर का भालुओं ने गेट तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुस गए और वहां भी तोडफ़ोड़ की। मंदिर में रखा प्रसाद का नारियल खा गए। दिये का तेल पी गए। तोडफ़ोड़ की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। इसके बाद भालू वहां से निकले और पहाड़ की ओर चले गए। करीब एक घंटे तक भालु उत्पात मचाते रहे।

पहली बार मंदिर में घुसकर मचाया उत्पात
वार्डवासियों ने बताया इलाके में आए दिन भालू आते रहते हैं, लेकिन इस तरह कभी भी उत्पात नहीं मचाया था। पहली बार है जब गेट को तोड़ वे मंदिर के अंदर घुस गए और तोडफ़ोड़ की। वन विभाग को चाहिए भालुओं को बस्ती से दूर ले जाने का इंतजाम करें। राजापारा में भालू के अलावा तेंदुआ भी भोजन की तलाश में भटकता रहता है। दोनों से हमेशा वार्डवासियों से पर खतरा मंडराता रहता है।

Gustakhi Maaf: अब पछताए का होत है जब चिडिय़ा….
421 इंजीनियरों को वर्षों बाद मिला समयमान वेतनमान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया दीर्घकालीन सेवाओं का सम्मान
लोन मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सरकार व आरबाईआई को दिया एक हफ्ते का समय… अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों की सलाह: वर्षा की संभावना को देखते हुए लगाएं चने की फसल
सीएम निवास में जन्माष्टमी की धूम: बाल गोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव : मतदान कल, रवाना हुए मतदान दल…. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: चार माह पहले ही फेंक दी मौसमी बीमारी की सरकारी दवाइयां

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?