ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भानुप्रतापपुर उपचुनाव : मतदान कल, रवाना हुए मतदान दल…. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : मतदान कल, रवाना हुए मतदान दल…. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

By Mohan Rao
Published: December 4, 2022
Share
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम और कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी
SHARE

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार यानी 5 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए रविवार सुबह मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई। जिला प्रशासन ने उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को आज सुबह 7 बजे से ही रवाना करना शुरू कर दिया। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं और यहा के लिए 11 सौ से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

बता दें कांकेर के भानुप्रतापपुर का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर मतदान हमेशा से चुनौती भरा रहा है। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में कुल 256  मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के दायरे में आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस व सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

मतदान को लेकर उप निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने बताया कि उपचुनाव में 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पर केवल महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाया गया है जहां दिव्यांग वोटिंग कर सकेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।

कांग्रेस-भाजपा में है सीधा मुकाबला
भानुप्रतापपुर में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकबला है। कांग्रेस विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने यहां से ब्रह्मानंद नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भानुप्रतापपुर में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सीएम भूपेश बघेल, मोहन मरकाम व कवासी लकमा ने प्रचार किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आदि ने प्रचार किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने 40 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…
विधायक भावना बोहरा ने शुरू की 150 किमी की कांवड़ यात्रा, अमरकंटक से निकली भोरमदेव मंदिर में चढ़ाएंगी जल
कोरोना वैक्सीन: छत्तीसगढ़ में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां प्रगति पर
राजधानी रायपुर में व्यापारी ने पत्नी को चाकू मारा और घर में लगा दी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में हुई मौत…. जांच में जुटी पुलिस
विशेषज्ञों की चेतावनी: सिर्फ चीनी ही नहीं, अधिक नमक का सेवन भी बेहद हानिकारक, समय से पहले मृत्यु का बढ़ा देता है खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गैंगस्टर राजू ठेठ हत्याकांड : पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 5 आरोपी गिरफ्तार… हथियार और कारतूस भी बरामद
Next Article भालुओं का उत्पात, मंदिर में की तोडफ़ोड़, घर में घुसकर चट कर गए समान भालुओं का उत्पात, मंदिर में की तोडफ़ोड़, घर में घुसकर चट कर गए समान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?