ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब पछताए का होत है जब चिडिय़ा….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब पछताए का होत है जब चिडिय़ा….

By Om Prakash Verma
Published: April 12, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पुलिस ने जानबूझकर ऐसा किया या अंग्रेजों से मिली विरासत को ही वे आगे बढ़ा रहे थे, कहना मुश्किल है। अपराधियों के नाम दीपक बंगाली, सोनू पंजाबी, रामू उडिय़ा, प्रदीप बिहारी के रूप में सामने लाने में पुलिस की बड़ी भूमिका रही है। अंग्रेज कुछ जनजातियों को अपराधी मानते थे। कुछ जातियों को वीर होने का तमगा भी अंग्रेजों ने ही दिया। नतीजा यह निकला कि कौमों की ब्रांडिंग हो गई। समय के साथ यही सबसे बड़ा सच हो गया। कुछ जातियों का सीना गर्व से 56 इंच का हो गया तो कुछ के चेहरे पर बदनामी की कालिख पुत गई। आजादी के बाद इसे इतिहास बन जाना था। पर ऐसा नहीं हो सका। अब अपराध करने वालों की पहचान हिन्दू या मुसलमान के रूप में होने लगी है। बेमेतरा के बिरनपुर में बच्चों की लड़ाई में बड़े उलझ गए। एक कबाड़ी ने लोगों को उकसाया और एक युवक को घेर कर मार दिया गया। बवाल मच गया। एक पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालात इतने बिगड़े की आईजी के साथ कई एसपी और सैकड़ों जवानों ने गांव को घेर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और गांव में मातम पसर गया। इस बीच छोटी-छोटी गलतियां होती रहीं। मीडिया ने सभी आरोपियों के नाम छाप दिये। सभी आरोपी एक ही समुदाय के हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्टिव हो गया। गांव के बाहर पिता पुत्र के शव मिले तो सोशल मीडिया को नया मसाला मिल गया। कहीं से खोजकर वे एक महिला समेत छह शव मिलने की कहानी ले आया। कम से कम दो प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों ने अपने वेबसाइट पर यह खबर सोशल मीडिया से उठाकर लगा दी। इसमें कहीं भी नहीं कहा गया कि यह खबर सोशल मीडिया के हवाले से है। नाक न कट जाती! एक होड़ मची हुई है ब्रेकिंग न्यूज चलाने की। छावनी में तब्दील गांव में पुलिस से बचते-बचाते कुछ मीडिया कर्मी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को इंटरव्यू किया। हालांकि, यहां भी छोटी-छोटी चूकें हुईं। वीडियो वायरल होने के साथ ही घटना में कुछ और नए एंगल जुड़ गए। इनमें कथित लव जिहाद भी शामिल था। किसी ने बताया कि जनवरी में हुए दो अंतरजातीय प्रेम विवाहों के बाद से ही गांव में तनाव था। किसी ने बताया कि गांव में यह कोई नई बात नहीं है। गांव में ऐसी 9 शादियां हो चुकी हैं। अब तो सोशल मीडिया पर आग लगनी ही थी। कोई वक्फ बोर्ड का मामला निकाल लाया तो कोई सीधे पाकिस्तान तक जा पहुंचा। तब जाकर पुलिस का माथा ठनका और उसने बेसिरपैर की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी जारी कर दी। मीडिया ने छह लाशों वाला पोस्ट हटा लिया। पर जो नुकसान होना था वो हो चुका। अब चुन-चुन कर घटनाओं को जोड़ा जा रहा है। पर, अब पछताए का होत है जब चिडिय़ा चुग गई खेत।

नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ में दिख रहा उत्साह, 10 नगर निगमों में मेयर व पार्षदों का आज तय होगा भविष्य
21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : भूपेश बघेल
नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई, कोविड नियमों का पालन करने के दिए आदेश
Breaking News : ऑनलाइन सट्‌टा पर बड़ी कार्रवाई,अपहरण के आरोपी को पकड़ा तो खुला सट्टा रैकेट, 23 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे
Breaking News : रायपुर के बाद अब जशपुर में चली गोली, एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र में बुजुर्ग महिला को मारी गोली, मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : पिता ने नवजात बेटी को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंका… दूसरे दिन मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
Next Article आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ…पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ…पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?