ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल
भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल
SHARE

एडीएम श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के विदाई समारोह में अपने संबोधन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा, जो शाखाएं एडीएम नूपुर को सौंपी, उसका काम केवल दस फीसदी ही देखा क्योंकि उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा था
सक्ती में ओएसडी बनाई गई हैं श्रीमती पन्ना

दुर्ग। मैंने एडीएम श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को शिक्षा, स्वास्थ्य , चिटफंड जैसे संवेदनशील शाखाएं दीं, उनकी काबिलियत पर और क्षमता पर पूरा भरोसा था इसलिए मैंने इन शाखाओं में केवल दस फीसदी मानिटरिंग की। वे मेरे भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं। यह बात कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एडीएम श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के विदाई समारोह में कहीं। विदाई समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि अच्छे अधिकारी अपने काम से अपनी खास जगह बनाते हैं और अपनी पहचान छोड़ देते हैं। ऐसे में जब उनका स्थानांतरण होता है तब पहली दुविधा यह उपस्थित होती है कि उनके काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी किस प्रकार दूसरे अधिकारी को सौंपी जाए। इस मामले में एडीएम श्रीमती नूपुर राशि का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में भी उन्हें सौंपे गये दायित्वों को पूरे मनोयोग से किया।

अपने संबोधन में एडीएम श्रीमती पन्ना ने कहा कि दुर्ग में काम करने का अनुभव शानदार रहा है। यहां काफी कुछ सीखने को मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूलों को अपग्रेड करने का जो दायित्व कलेक्टर सर ने सौंपा, उसे पूरा करने की कोशिश की। एनडीए की कोचिंग कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में आरंभ हुई और इसका अच्छा परिणाम रहा और एक स्टूडेंट ने अपने सपनों को पूरा किया। श्रीमती पन्ना ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसी सेवा में हैं जिसके माध्यम से हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में सार्थक कार्य कर सकते हैं। हो सकता है कि हमें अपने कार्यकाल में बड़ी सफलताएं न मिल पाएं लेकिन हमारे द्वारा किये गये छोटे-छोटे कार्यों से भी लोगों के जीवन में खुशहाली आ सकती है तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

अपने संबोधन में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने कहा कि आठ महीनों के कार्यकाल में श्रीमती पन्ना ने अपने सभी दायित्वों को बहुत अच्छे से निभाया। तेजी से निर्णय लिये और जिससे प्रशासनिक तंत्र कारगर तरीके से काम करता रहा। श्रीमती भोई ने कहा कि अच्छा प्रशासक समन्वय के साथ तेजी से काम कराता है और यह श्रीमती पन्ना की खूबी है। इस मौके पर अपने संबोधन में भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि रिसाली चुनाव में उन्होंने बहुत बेहतर तरीके से कार्य किया। अपने संबोधन में संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा ने कहा कि सर्जिकल वार्ड का कार्य जिस तेजी से मैडम ने कराया, वो प्रशंसनीय है।

अपने संबोधन में दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि मैडम ने अपनी प्रशासनिक दक्षता से सारे काम प्रभावी रूप से किये, उनसे सीखने को काफी कुछ मिला। अपने संबोधन में पीडब्ल्यूडी ईई अशोक श्रीवास ने कहा कि एडीएम श्रीमती पन्ना ने उन्हें सौंपे सभी कार्य बहुत सरलता से किये और उनके साथ काम करने वाले लोग भी काफी सहज रहे। ये अच्छे प्रशासक का गुण है। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल ने किया। आभार प्रदर्शन एसडीएम मुकेश रावटे ने किया। इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 314 नए मामलों की पुष्टि, चार मरीजों नें तोड़ा दम
साउथ की अपकमिंग मूवीज: प्रभास की सालार 2023 में होगी रिलीज 400 करोड़ के बजट में बनेगी पुष्पा:द रूल
मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब
बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर सरकार का बड़ा एलान
सीएम ने दी केंद्रीय गृह मंत्री को छत्तीसगढिय़ा भेंट, टुकनी में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त एमआईसी ने किया दर का निर्धारण, अब विवाह एवं अन्य समारोह के लिए 5 हजार में उपलब्ध होगा भवन
Next Article पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा जनदर्शन में आया आवेदन थर्ड जेंडर ने प्राईवेट फाइनेंस कंपनी में मांगा स्थान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?