ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमआईसी ने किया दर का निर्धारण, अब विवाह एवं अन्य समारोह के लिए 5 हजार में उपलब्ध होगा भवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एमआईसी ने किया दर का निर्धारण, अब विवाह एवं अन्य समारोह के लिए 5 हजार में उपलब्ध होगा भवन

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
SHARE

पॉश कॉलोनी के क्लब हाऊस व सांस्कृतिक भवन को दिया जाएगा किराए पर
रिसाली। विवाह एवं अन्य सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक आयोजन के लिए निगम के सांस्कृतिक व मंगल भवन को किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिसाली नगर पालिक निगम के महापौर परिषद के सद्स्यों ने सोमवार को दर का निर्धारण किया। महापौर शशि अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे कम दर डुंडेरा स्थित सांस्कृतिक भवन का 5 हजार निर्धारण किया गया।

महापौर परिषद के सद्स्यों का कहना था कि डुंडेरा व आस पास के क्षेत्र में अधिकांश लोग श्रमिक वर्ग से है। आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे लोगों को भी विवाह समारोह में भवन की आवश्यकता होती है। निम्न मध्यम वर्ग के लिए रिसाली निगम ने मात्र 5 हजार में सांस्कृति भवन को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। महापौर परिषद की हुई बैठक में सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य विलास राव बोरकर, सनीर साहू, अनूप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, परमेश्वर, ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, निगम आयुक्त आशीष देवांगन, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर समेत निगम सचिव रमाकांत साहू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नियमों की अनदेखी, अनुबंध होगा निरस्त
क्लब हाऊस समेत सांस्कृतिक व मंगल भवनों को किराए पर देने टेंडर किया जाएगा। इसके लिए दर का निर्धारण करते नियम बनाए गए है। जिसमें सफाई व्यवस्था से लेकर रख रखाव की जिम्मेदारी संचालनकर्ता पर होगी। नियमों की अनदेखी किए जाने पर एमआईसी अनुबंध को निरस्त कर सकता है।

इस तरह होगा भवन का किराया

  • क्लब हाऊस लॉन समेत – 35 हजार प्रतिदिन
  • क्लब हाऊस – 25 हजार प्रतिदिन
  • सांस्कृतिक भवन – 10 हजार प्रतिदिन
  • मंगल भवन डुंडेरा – 5 हजार प्रतिदिन

खाली प्लाट पर आई डी
परिषद के सद्स्यों ने इस बैठक में निगम के आय बढ़ाने पर मंथन किया। निर्णय लिया गया कि राजस्व विभाग प्रत्येक दुकान का आई डी जनरेट कर राजस्व वसूली करेगा। साथ ही खाली प्लाट से संपत्तीकर वसूली करने आई डी जनरेट किया जाएगा। इस कार्य के लिए राजस्व विभाग सर्वे करना शुरू कर दिया है।

चार नग टैंकर की खरीदी
वर्तमान में निगम के कुछ इलाके में पेयजल के लिए पाइप लाइन फंड के अभाव में नहीं बिछ पाया है। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए अमृत मिशन कार्य योजना-2 के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। तब तक के लिए रिसाली निगम 4 पानी टैंकर खरीदने का निर्णय लिया। प्रत्येक टैंकर 4500 लीटर का होगा। टैंकर खरीदने से शहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने में सुविधा होगी।

इन विषयों पर भी हुई चर्चा

  • शव वाहन खरीदने प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
  • दशहरा मैदान रिसाली में अलग-अलग खेल गतिविधि संचालित करने योजना व प्रस्ताव तैयार
    किया जाए।
  • सरकारी स्कूलों के मरम्मत के लिए सर्वे।
  • लक्ष्मी नगर चैक में यूरिनल बनाने प्रस्ताव तैयार किया जाए।
  • चोपड़ा पेट्रोल पंप के सामने तिराहा का सौंदर्यीकरण।
जगदलपुर में रेल यातायात ठप, रेलवे ट्रैक पर लैंड स्लाइड से रद्द हुई कई ट्रेनें… मेंटेनेंस में जुटा रेलवे अमला
भिलाई में सीएम भूपेश की भेंट मुलाकात जल्द, तैयारी में जुटे शहर के कांग्रेस नेता, बैठक में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र
मलेरिया दिवस पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया जाएगा दिल्ली में सम्मानित
भारत ने पकड़ा PLA सैनिक तो गिड़गिड़ाया चीन, कहा- याक की खोज में सीमा पार हुआ, प्लीज लौटा दें
गणेश पंडाल में लाउड स्पीकर को लेकर विवाद, समिति अध्यक्ष का नाम लिख शख्स ने किया सुसाइड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश अध्यक्षों के चयन के लिए नए फॉर्मूले पर काम कर रही है कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद आदिवासियों को साधेगी कांग्रेस: पांच राज्यों की सवा सौ सीटों पर असर डालता है राजस्थान का ‘प्रयागराज’
Next Article भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?