ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिंतन शिविर के बाद आदिवासियों को साधेगी कांग्रेस: पांच राज्यों की सवा सौ सीटों पर असर डालता है राजस्थान का ‘प्रयागराज’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चिंतन शिविर के बाद आदिवासियों को साधेगी कांग्रेस: पांच राज्यों की सवा सौ सीटों पर असर डालता है राजस्थान का ‘प्रयागराज’

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
प्रदेश अध्यक्षों के चयन के लिए नए फॉर्मूले पर काम कर रही है कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्षों के चयन के लिए नए फॉर्मूले पर काम कर रही है कांग्रेस
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस पार्टी राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक चिंतन शिविर करने जा रही है। इसमें कांग्रेस साल के अंत में होने वाले गुजरात, हिमाचल के चुनाव में जीत कैसे हो इसका रास्ता खोजेगी। वहीं अगले साल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार करेगी। चिंतन शिविर के बाद राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी बांसवाड़ा में स्थित आदिवासियों के तीर्थस्थान बेणेश्वर धाम जाएंगे। यहां वे कुछ कार्यक्रमों का लोकार्पण करने के बाद कई एक रैली को संबोधित भी करेंगे। बेणेश्वर धाम को राजस्थान के प्रयागराज के तौर पर मान्यता दी जाती है। इसकी वजह यह है कि यहां माही, सोम और जाखम नदियों का संगम होता है। इससे पहले गांधी परिवार ने 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले बेणेश्वर धाम का दौरा किया था। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी यहां आ चुके हैं।

इसलिए अहम है कांग्रेस के लिए बेणेश्वर धाम
सीएम गहलोत 16 मई को बेणेश्वर धाम में 132 करोड़ की लागत से पुलिया का शिलान्यास सोनिया गांधी के हाथों से करवाएंगे। इसके बाद एक जनसभा होगी। जिसमें पांच लाख भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस की बेणेश्वर धाम में सोनिया गांधी की रैली कराने की पीछे आदिवासी वोट बैंक को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इस साल के अंत में गुजरात और फिर अगले साल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में आदिवासियों की तीर्थस्थल बेणेश्वर धाम में रैली कर कांग्रेस पार्टी आदिवासी बैल्ट को साधने की कोशिश करेगी। गुजरात में 27, राजस्थान में 25, मध्यप्रदेश में 45 और छत्तीसगढ़ के विधानसभा में 27 आदिवासी सीटें हैं।

बेणेश्वर धाम की क्या है मान्यता
डूंगरपुर शहर से 80 किलोमीटर और उदयपुर संभाग के मुख्यालय से 180 किलोमीटर दूर बेणेश्वर धाम सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम टापू पर बना हुआ है। मान्यता है कि हजारों साल पहले संत मावजी महाराज ने इसी धाम पर तपस्या करते हुए आदिवासियों और वागड़ में धर्म की स्थापना की थी। बेणेश्वर धाम में भगवान वामन के पहला कदम रखने की भी मान्यता है। यहां संत मावजी का एक महल है। जहां संत मावजी महाराज ने योग साधना की थी। यहां हर वर्ष माघ पूर्णिमा पर मेला भी लगता है। इसमें लाखों भक्त शामिल होते है। यह आदिवासियों को कुंभ के नाम से जाना जाता है।

भाजपा ने भी शुरू की अपनी तैयारी
इधर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय राजस्थान दौरा 10 मई से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति पर मंथन करेंगे। चुनाव से पहले भाजपा विधायकों के कामकाज की समीक्षा भी कर सकते हैं। नड्डा के दौरे के बाद 20 और 21 मई जयपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति पर मंथन होगा। भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में विधायकों के कामकाज और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर मंथन हो सकता है। नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। 10 मई को नड्डा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे और 11 मई को हनुमानगढ़ जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगे। साथ ही हनुमानगढ़ से अन्य नौ जिला कार्यालयों का वर्चुअली उदघाटन करेंगे।

Gustakhi Maaf: बढ़ रही है अंगदान को लेकर जागरूकता
पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला मकान, सीएम साय ने सौंपी चाबी
आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का नियमितिकरण होगा आसान
सावधान: आतंकी हमले का अलर्ट, खुफिया जानकारी के बाद बढ़ाई गई इस्राइली दूतावास की सुरक्षा
चिनूक हेलिकॉप्टरों में आग का अंदेशा, अमेरिकी सेना ने रोकी उड़ानें, भारत ने मांगी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती सीएम बघेल ने किया अधिकारी का तबादला, लोगों की शिकायतों पर की कार्रवाई
Next Article शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त एमआईसी ने किया दर का निर्धारण, अब विवाह एवं अन्य समारोह के लिए 5 हजार में उपलब्ध होगा भवन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?