ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने डेब्यू मैच में शतक और फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने डेब्यू मैच में शतक और फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने डेब्यू मैच में शतक और फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने डेब्यू मैच में शतक और फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है। श्रेयस अब अपने डेब्यू मैच में ही एक शतक और एक फिफ्टी जडऩे वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में ऐसे दो बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन कोई भी शतक के अलावा फिफ्टी नहीं जड़ पाया। इसमें दिलावर हुसैन और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम शामिल है। दिलावर ने 1933-34 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अपना डेब्यू करते हुए पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 57 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गावस्कर ने 1970-71 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 और नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी।

Test cricket 🤝 @ShreyasIyer15 💙

Only Indian to score a century on debut and follow it up with a half-century 🤩

He's responded when #TeamIndia needed him the most 🙌🏼#INDvNZ

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) November 28, 2021

अय्यर ने यहां उस समय भारतीय पारी को संभाला, जब टीम 51 रनों के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आ रही थी। उन्होंने 65 रनों की अपनी पारी में आठ चौके और एक लंबा छक्का जड़ा। श्रेयस ने छठे विकेट के लिए आर अश्विन के साथ 52 और सातवें विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के साथ 64 रनों की साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों के दम पर भारत मुसीबत से निकलने में कामयाब रहा है।

डेब्यू मैच में श्रेयस अय्यर शतक जडऩे वाले 16वें भारतीय
श्रेयस ने इस मैच की पहली पारी में भी इतिहास रचते हुए शतक जड़ दिया था। श्रेयस ने कीवी टीम के खिलाफ 105 रनों की पारी खेलकर डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में लाला अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। भारत की ओर से सबसे पहले यह कारनामा लाला अमरनाथ ने किया था, जिन्होंने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में 118 रनों की पारी खेली थी। उनके बाद दीपक शोधन (110), एजी कृपाल सिंह (नॉटआउट 100), अब्बास अली बेग (112), हनुमंत सिंह (105), गुंडप्पा विश्वनाथ (137), सुरिंदर अमरनाथ (124), मोहम्मद अजहरुद्दीन (110), प्रवीण आमरे (103), सौरव गांगुली (131), वीरेंद्र सहवाग (105), सुरेश रैना (120), शिखर धवन (187), रोहित शर्मा (177) और पृथ्वी शॉ (134) भी यह कारनामा कर चुके हैं।

Gustakhi Maaf: बढ़ता ही जा रहा खतरनाक कचरे का ढेर
नाबालिग ने कुदाई ऐसी कार, सीधे गिरा सूखे नहर में… एयर बैग खुलने से बची जान
कोरोना पीड़ितों के लिए जर्सी नीलाम करेंगे बटलर
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
भारत की ‘प्रलय’ से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 'महात्मा फुले समता पुरस्कार' से किया गया सम्मानित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
Next Article एक माह के अंदर कराई जाएगी टीईटी की परीक्षा, आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर-मुख्यमंत्री
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?