ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुआ-बबुआ पर बरसे अमित शाह: किया भाजपा की जीत का दावा, कहा-इस बार 300 पार
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बुआ-बबुआ पर बरसे अमित शाह: किया भाजपा की जीत का दावा, कहा-इस बार 300 पार

By @dmin Published December 26, 2021
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

कासगंज (एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से कासगंज पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार।

अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। पांच साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए।

उपमुख्यमंत्री बोले- 60 फीसदी वोट हमारा
केंद्रीय गृहमंत्री से पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार 51 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 100 में 60 फीसदी वोट हमारा है। 40 फीसदी में बंटवारा है। उसमें भी हमारा है। इससे पूर्व एटा के सांसद राजवीर सिंह ने देवी प्रतिमा भेंटकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। जन विश्वास रैली के मंच पर अन्य मंत्रियों में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व सांसद और विधायक मौजूद रहे।  

भाजपाइयों में दिखा उत्साह
अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। सुबह से ही सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने सुबह को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। 

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin December 26, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गजब है: इस नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्तावजिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही नहीं होंगे पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव
Next Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भाजपा में बवंडर गुजरने के बाद तबाही जैसा मंजर, शहरी वोटरों का मोहभंग बढ़ा सकता है सिरदर्दी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?