ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया

By @dmin Published June 22, 2022
Share
फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया
फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान ने जोर पकड़ लिया है। प्रतिदिन भिलाई निगम क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जे, अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में जोन की टीम कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुपेला के लक्ष्मी मार्केट में बड़ी कार्यवाही की गई, दो जेसीबी और दो डंपर की मदद से लक्ष्मी मार्केट से नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि नालियों में अतिक्रमण की वजह से इसी अतिक्रमण स्थल पर सब्जी आदि विक्रय का काम किया जाता था, इसके चलते सड़क की चौड़ाई लोगों को आने जाने के लिए कम मिलती थी, जिससे विक्रेताओं को आने, जाने में काफी परेशानियां होती थी, वही बाजार में भीड़ भी अधिक हो जाती थी। केवल 4 फीट जगह ही आने जाने के लिए मिलता था।

इसलिए नालियों से अतिक्रमण को हटाकर नाली की सफाई आज कराई गई। जेसीबी ने लक्ष्मी मार्केट से सभी नालियों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान उप अभियंता श्वेता वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं स्वच्छता विभाग के कमलेश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। सुपेला संडे मार्केट के बाद लक्ष्मी मार्केट जहां पर सब्जी, मांस, मटन विक्रय एवं मसाला आदि का विक्रय किया जाता है यहां लंबे अरसे से नाली से अतिक्रमण कर लिया गया था, हालांकि निगम ने तीन दफा इस बाजार पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की है।

लेकिन कुछ समय से फिर से अतिक्रमण के कारण स्वच्छता कर्मचारियों को नाली की सफाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वही बारिश के दिनों में नाली से प्रवाह अवरुद्ध हो रहा था, बाजार में खरीदी के लिए आने वाले लोगों को खरीदारी के लिए जगह नहीं मिल पाती थी, हादसों से भी इनकार नहीं किया जा सकता था इन सभी कारणों से आज लक्ष्मी मार्केट के पूरे इलाके में नालियों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin June 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 48 के हुए विजय: मां 100 रुपए कमाती तब मिल पाता था खाना, पहली फिल्म के मिले 500 रुपए अब एक फिल्म के 100 करोड़ करते हैं चार्ज
Next Article रिएक्शन:’पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की हो जाएगी मौत? इन अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?