ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 48 के हुए विजय: मां 100 रुपए कमाती तब मिल पाता था खाना, पहली फिल्म के मिले 500 रुपए अब एक फिल्म के 100 करोड़ करते हैं चार्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

48 के हुए विजय: मां 100 रुपए कमाती तब मिल पाता था खाना, पहली फिल्म के मिले 500 रुपए अब एक फिल्म के 100 करोड़ करते हैं चार्ज

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
SHARE

आज साउथ सुपरस्टार थलापति विजय 48 साल के हो चुके हैं। विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं उन्होंने बीस्ट, मास्टर जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। आज के समय में इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक विजय को अपनी पहली फिल्म के लिए 500 रुपए मिले थे। विजय ने 10 साल की उम्र में वेत्री फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने 18 साल की उम्र में लीड एक्टर के तौर पर फिल्म नालया थीरपू से लीड एक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। विजय ने अबतक लगभग 65 फिल्में बतौर लीड की हैं। विजय का नाम कई बार फोब्र्स की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। तो चलिए साउथ सिनेमा के इस सुपरस्टार के बर्थडे के मौके पर जानते हैं इनका अबतक का सफर।

Contents
  • गरीबी में गुजरा बचपन
  • पहली फिल्म से मिले 500 रुपए
  • 18 साल की उम्र में मिला पहला लीड रोल
  • फैन से की शादी
  • 100 करोड़ फीस लेकर रजनीकांत को छोड़ा पीछे
  • 65 फिल्मों में किया काम
  • 420 करोड़ रुपए है नेटवर्थ

गरीबी में गुजरा बचपन

जोसेफ विजय चंद्रशेखर का जन्म 22 जून 1974 को मद्रास में हुआ था। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर तमिल फिल्म डायरेक्टर थे जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर थीं। लेकिन पिता के फिल्म डायरेक्टर होने के बाद भी विजय ने एक दौर ऐसा भी देखा जब उनकी मां शोभा प्लेबैक सिंगिग से रोज 100 रुपए कमाकर लाती थीं जिससे उनके परिवार का खर्च चलता था। जिस दिन उनकी मां को काम नहीं मिलता उस दिन विजय के परिवार को भूखा सोना पड़ता था। एक दिन विजय की दुनिया तब बदल गई जब 2 साल की उम्र में उनकी बहन विद्या की मौत हो गई। विजय की मां के अनुसार विजय बचपन में काफी एक्टिव रहते थे और शरारतें किया करते थे लेकिन उनकी बहन विद्या की मौत के बाद विजय गुमसुम और उदास रहने लगे थे।

पहली फिल्म से मिले 500 रुपए

विजय के करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में 1984 में आई फिल्म वैत्री से हुई थी। इस फिल्म में विजय ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था जिसके लिए उन्हें 500 रुपए फीस के तौर पर दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर कई फिल्मों में काम किया।

18 साल की उम्र में मिला पहला लीड रोल

विजय को उनके पिता द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म नालैय्या थिरपु में पहली बार लीड एक्टर के तौर पर काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पिता ही थे। ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी जो ज्यादा नहीं चली। फिर 1992 में उनकी फिल्म सेंधूरापंडी रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। लेकिन उन्हें पहली सक्सेस 1994 में आई फिल्म रसिगन से मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। इस फिल्म से विजय को पॉपुलैरिटी भी मिली। इस फिल्म के बाद विजय ने कई हिट फिल्में दीं।

फैन से की शादी

विजय चेन्नई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। संगीता यूके में रहतीं थीं और विजय की बहुत बड़ी फैन थीं। एक दिन संगीता विजय से मिलने उनके सेट पर पहुंच गईं और उनकी आने वाली फिल्म के लिए उन्हें बधाई दी। दोनों ने अपना फोन नम्बर एक दूसरे से शेयर किया और दोनों की लंबी बातें चलने लगीं। लगभग 3 सालों तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। जिसके बाद एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर बुलाया और विजय से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। फिर क्या था संगीता ने हां कर दी। संगीता के पिता एक तमिल बिजनेसमैन थे वो भी इस शादी के लिए मान गए। ऐसे में दोनों का धर्म अलग होने से ये तय करना मुश्किल हो रहा था कि शादी किस धर्म से की जाए। तब विजय ने फैसला किया कि संगीता हिंदू धर्म मानती हैं तो वो हिंदू धर्म के अनुसार ही शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली। फिलहाल दोनों के दो बच्चे हैं।

100 करोड़ फीस लेकर रजनीकांत को छोड़ा पीछे

विजय सबसे ज्यादा फीस लेने वाले तमिल एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म थलापति 65 के लिए 100 करोड़ फीस चार्ज करके फीस के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़़ दिया है। बता दें कि रजनीकांत ने फिल्म दरबार के लिए 90 करोड़ फीस चार्ज की थी।

65 फिल्मों में किया काम

थलापति विजय ने अबतक 65 फिल्मों में काम किया है जिसमें से उनकी अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। कथ्थी, मास्टर, थेरी जैसी फिल्मों को उनकी बेहतरीन परफॉरर्मेंस के लिए जाना जाता है।

420 करोड़ रुपए है नेटवर्थ

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार थलापति विजय की नेटवर्थ 420 करोड़ है। विजय लग्जरी लाइफ जीते हैं। विजय की सालाना कमाई 100 से 120 करोड़ तक है। वो कई बड़ी कंपनियों के ए़ेड करते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाडिय़ों का कलेक्शन है। एक्टर अपनी फैमिली के साथ अपने चेन्नई स्थित बंगले में रहते हैं।

अभिनेत्री रेखा का बंगला सील, सेक्युरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव
खुर्सीपार के 14 वार्डों में बोल बम समिति ने किया महिलाओं की बड़ी टीम का ऐलान: हर वार्ड में प्रभारी, सह-प्रभारी के साथ-साथ अध्यक्ष की घोषणा
आमजनों तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने किया सफल प्रयास : भूपेश बघेल
मशहूर गायक उदित नारायण के स्वर में सुनिए छत्तीसगढ़ी गाना ‘तोर सुरता मा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 245 # 22 june 2022
Next Article फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया फिर निकली भिलाई निगम की जेसीबी… लक्ष्मी मार्केट में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?