ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल को मिली बड़ी उपलब्धि, एनक्यूएएस की उपलब्धि हासिल करने वाला बस्तर संभाग का पहला अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल को मिली बड़ी उपलब्धि, एनक्यूएएस की उपलब्धि हासिल करने वाला बस्तर संभाग का पहला अस्पताल

By @dmin
Published: April 29, 2022
Share
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल को मिली बड़ी उपलब्धि, एनक्यूएएस की उपलब्धि हासिल करने वाला बस्तर संभाग का पहला अस्पताल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल को मिली बड़ी उपलब्धि, एनक्यूएएस की उपलब्धि हासिल करने वाला बस्तर संभाग का पहला अस्पताल
SHARE

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में आड़ावाल पीएचसी जिले में सबसे बेहतर
जगदलपुर। बस्तर जिले के आड़ावाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आड़ावाल पी.एच.सी. ने एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ राज्य में पांच प्रमुख अस्पतालों के साथ शामिल हुआ है। बस्तर संभाग से पीएचसी कोट्टरा (कांकेर) भी इसमें शामिल हुए है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आड़ावाल पीएचसी, बस्तर संभाग में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला सबसे पहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है। उसे 6 मानक बिंदुओं में सबसे बेहतर पाया गया है जबकि इसी कड़ी में शामिल कांकेर के कोट्टरा पीएचसी को 4 मानक बिंदुओं में उत्कृष्ट पाया गया है।

इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.चतुर्वेदी ने बताया, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड भारत सरकार का महत्वाकांक्षी प्रयास है, जिसके अंतर्गत पब्लिक हेल्थ फैसिलिटी द्वारा गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाएं, मानकों के आधार पर प्रदान की जाती हैं। इसमें भारत सरकार द्वारा बनाई गई चेक लिस्ट के आधार पर चिकित्सालय का असेसमेंट किया जाता है। किसी चिकित्सालय का इंटरनल स्कोर जब 70त्न या उससे अधिक होता है, तब स्टेट के द्वारा चिकित्सालय का असेसमेंट किया जाता है. यदि चिकित्सालय पियर असेसमेंट में 70त्न से अधिक स्कोर प्राप्त करता है, तब उसी स्थिति में चिकित्सालय का भारत सरकार द्वारा असेसमेंट कराया जाता है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य में केवल 5 अस्पताल ही इस मानक में खरे उतरे है। जिसमें से बस्तर जिले के एकमात्र अस्पताल को यह उपलब्धि मिली है, इसके लिये आड़ावाल पीएचसी के डॉक्टर और समस्त स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

आड़ावाल अस्पताल में पदस्थ डॉ. महेश मिश्रा ने बताया, विगत माह 28-29 मॉर्च को आड़ावाल अस्पताल का असेसमेंट भारत सरकार द्वारा कराया गया था, जिसमे 6 प्रमुख बिंदुओं ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, लैबोरेटरी एवं जनरल एडमिनिस्ट्रेशन पर मूल्यांकन किया गया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का कई मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं। आड़ावाल पीएचसी के मूल्यांकन के लिये मणिपुर और श्रीकाकुलम से मूल्यांकनकर्ता की टीम आयी हुई थी। आड़ावाल और कोट्टरा के अतिरिक्तत यूपीएचसी भाठागांव (रायपुर), पीएचसी आमादण्ड(पेंड्रा), यूपीएचसी टंकी मरोदा(दुर्ग) आदि एनक्यूएएस के मानक में शामिल हुए है। आड़ावाल पीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों के लिहाज से बेहतर हैं। जिला प्रशासन के सहयोग व बस्तर सीएमएचओ और डीपीएम के निर्देशानुसार आड़ावाल स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जाता रहा है। यही कारण है कि आड़ावाल पीएचसी को राज्य स्तर पर 5 बार कायाकल्प का पुरस्कार भी मिल चुका है।

दोहरे मानदंड अपना रहा मानवाधिकार आयोग व संयुक्त् राष्ट्र, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला एक सोची समझी साजिश-आरएसएस
जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर इस एक्टर ने दिया था सहारा
भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,286 नए मामले…. 91 लोगों की हुई मौत
राहत: अगस्त में अब तक प्रदेश के 14 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं…. संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत
गणेश मंदिर में सिर चढ़कर बोला ट्रिपल-एम के भजनों का जादू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने मितानिनों और मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का दिया निर्देश मुख्यमंत्री ने मितानिनों और मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का दिया निर्देश
Next Article स्वयं को डर और बुराई की प्रवृत्ति से हटाकर अच्छाई की दिशा में ले जाए- क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक स्वयं को डर और बुराई की प्रवृत्ति से हटाकर अच्छाई की दिशा में ले जाए- क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?