ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर इस एक्टर ने दिया था सहारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जब नशे की वजह से डूब गया था संजय दत्त का करियर इस एक्टर ने दिया था सहारा

By @dmin
Published: July 11, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता रहे कुमार गौरव आज 66 साल के हो गए हैं। कुमार गौरव बॉलीवुड के हिट अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं लेकिन वह अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। कुमार गौरव ने एक्टिंग की दुनिया में अपने शुरुआती दिनों में ही अच्छा-खासा नाम बना लिया था। लेकिन इंडस्ट्री में उनकी गाड़ी चल नहीं पाई। हालांकि, उन्होंने कई यादगार फिल्में जरूर दी हैं, जिसमें ‘लव स्टोरी टॉप पर है। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ हिट फिल्मों में काम किया था और उनकी एक शानदार फिल्म ने संजय दत्त का करियर बचाने का काम भी किया था।

कम ही लोग जानते हैं कि कुमार गौरव की शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हुई है। दोनों ने साल 1984 में एक साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। ऐसे में कुमार गौरव और संजय दत्त का रिश्ता काफी करीबी है। यह वही समय भी था जब संजय दत्त ड्रग्स केस में फंस चुके थे। 80 के दशक में ड्रग्स केस की वजह से संजय दत्त का करियर खतरे में पड़ गया था और तब संजय दत्त का करियर बचाने के लिए कुमार गौरव आगे आए थे। कुमार गौरव ने संजय दत्त के लिए एक फिल्म बनाई थी, जो चल पड़ी।

इस फिल्म का टाइटल ‘नाम है, जो साल 1986 में रिलीज हुई थी, जिसमें कुमार गौरव ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने ही संजय दत्त के डूबते करियर को बचाने का काम किया था। हालांकि, इस फिल्म का आइडिया कुमार गौरव का नहीं था। फिल्म का आइडिया महेश भट्ट का था और यह फिल्म संजय दत्त के लिए वरदान की तरह साबित हुई। फिल्म में संजय दत्त के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा, ‘नाम बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म की कमाई ने 80 के दशक में धमाल मचा दिया था। हालांकि, इस फिल्म में कुमार गौरव भी नजर आए थे लेकिन फिल्म की सफलता का सारा श्रेय संजय दत्त को मिला।

कुमार गौरव 80 के दशक में चॉकलेटी ब्वॉय रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म ‘लव स्टोरी से की थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद वह भी इंडस्ट्री में छा गए थे। इसके बाद वह तेरी कसम, हम हैं लाजवाब, दिल तुझको दिया, आज, गूंज जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने हमेशा ही अपनी चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज को तोडऩे की कोशिश की थी। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। आखिरी बार कुमार गौरव साल 2006 में आई फिल्म ‘माय डैडी स्ट्रांगेस्ट में नजर आए थे। यह एक साइलेंट फिल्म थी।

108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण : पीएम मोदी बोले- हनुमान जी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अहम सूत्र
9 करोड़ की लागत से बना शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन का सीएम साय ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर आम जनता को दी मुबारकबाद
CM भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात…
लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेरे पेरेंट्स से ज्यादा मेरी शादी की चिंता लोगों को है: सोनाक्षी सिन्हा
Next Article स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क करवाएं:- कलेक्टर चंदन कुमार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?