ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेशवासियों का स्नेह व सम्मान पाकर अभिभूत आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा: सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेशवासियों का स्नेह व सम्मान पाकर अभिभूत आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा: सुश्री उइके

By @dmin
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के प्रदेश के राज्यपाल के पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज राजभवन के दरबार हॉल में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं समस्त विश्वविद्यालयों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह, उनकी स्केच, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्मान समारोह के आयोजन के लिए निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग सह विश्वविद्यालयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह व सम्मान ही मेरी ऊर्जा है। छत्तीसगढ़ राजभवन को राष्ट्रीय स्तर पर जो ख्याति मिली है, वह यहां की जनता के स्नेह का परिणाम हैं। कोविड महामारी की विपरीत परिस्थितियों में विश्वविद्यालयों ने भी शिक्षा के साथ कोरोना संबंधी जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया। चुनौतीपूर्ण समय में विद्यार्थियों के साथ खड़े रहकर उनका सहयोग और मार्गदर्शन किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि सदन में उपस्थित आप सभी महत्वपूर्ण पदों पर हैं, जब आपके विद्यार्थी अच्छा काम करते हैं या उपलब्धि हासिल करते हैं तो आप सबको खुशी होती है। वैसे ही जब प्रदेश का यश बढ़ता है तो प्रदेशवासियों की तरह मैं भी गौरवान्वित महसूस करती हूं। राज्यपाल ने अपने संबोधन में राजभवन सचिवालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी दी। साथ ही राजभवन सचिवालय द्वारा प्रारंभ की गई त्रैमासिक पत्रिका ‘एक आशाÓ के बारे में बताया।

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए राज्यपाल का सतत् मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके नेतृत्व में उच्च शिक्षा के माध्यम से कौशल सृजन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्यपाल की सहजता और कार्य के प्रति निष्ठा से विद्यार्थियों के साथ-साथ हम सभी सदैव प्रोत्साहित होते हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सदस्य बृजेश चंद्र मिश्रा ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी और राज्यपाल सुश्री उइके के तीन वर्ष पूर्ण करने पर अभिनंदन पत्र का वाचन किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक कुमार अग्रवाल, सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, कुल सचिव सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

गृह विभाग के अवर सचिव के नाम फर्जी दस्तावेज वायरल, शासन की छवि खराब करने की कोशिश की तो जाना पड़ेगा जेल
नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
रायपुर-सरोना के बीच 6 किमी एक्सट्रा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग पूरा, इस साल बना 100 किमी का रिकार्ड
विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जनदर्शन: लोगों की समस्याएं सुनी, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: अपराधियों की फोटो गैलरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?