ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान
दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
October 13, 2026
नवंबर से भिलाई कीसड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, निगम ने तय किए रूट… जानिए कहां से होगी शुरुआत
October 13, 2026
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में

By @dmin Published March 16, 2022
Share
नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
SHARE

दुर्ग। जीवन में सबसे बड़ा सुकून सेवा में है। आप जब लोगों की सेवा करते हैं स्वयं अपने भीतर आनंद का अनुभव करते हैं। यह एक तरह से स्वयं को भी बेहतर रखने का माध्यम है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित नारी तू नारायणी नारी शक्ति सम्मान के अवसर पर कही। इस मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सम्मान बहुत जरूरी है। हमारा सम्मान हमारे अच्छे कार्यों से सुनिश्चित होता है। कुछ लोग कहते हैं कि केवल एक दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन से क्या होगा। मैं यह कहती हूं कि इस एक दिन जो हम महिलाओं को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। एक दिन जो उन्हें सम्मान मिलता है उससे उनका हौसला बहुत बढ़ जाता है। कार्य करने की उर्जा बढ़ जाती है और वह जीवन में हर संभव मुकाम हासिल करने की दिशा में बढ़ जाती है।

राज्यपाल ने कहा कि सेवा का कार्य मुझे बहुत प्रिय है और लोगों से मिलकर उनके सुख-दुख बांटने में मुझे बहुत खुशी का अनुभव होता है। मुझे तब बहुत अच्छा लगता है जब राजभवन में बहुत दूर से लोग मुझसे मिलने आते हैं। वे दंतेवाड़ा से आते हैं बस्तर से आते हैं सरगुजा से आते हैं और मैं उनके सुख दुख में अपने को बराबर का साझीदार पाती हूं। यह मेरे लिए राजभवन नहीं है यह मेरे लिए जन-जन भवन है। सार्वजनिक जीवन में आगे बढऩे वाली महिलाओं को अपने जैसी दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ाने की हमेशा कोशिश करनी चाहिए। महिलाएं पूरी तरह से सशक्त है एक बात उन्हें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए कि उन्हें अपने अधिकारों के बारे में पूरा ज्ञान हो। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने अनेक कानून बनाए हैं उन कानूनों की भलीभांति जानकारी हो तो महिला और भी सशक्त होंगी।

सुश्री उइके ने कहा कि हमारा इतिहास और हमारा वर्तमान गवाह रहा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। शाही दशहरा उत्सव समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। सेवा का कार्य हमेशा संतुष्टि देता है इस मौके पर समिति के पदाधिकारी राकेश पांडे ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से अधिक सशक्त है। वे हर संभव लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, सांवलाराम डहरे, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र

नवंबर से भिलाई कीसड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, निगम ने तय किए रूट… जानिए कहां से होगी शुरुआत

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

@dmin March 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोसा’ सिल्क की यात्रा पर प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन
Next Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई भिलाई निगम : दुकानों का किराया नहीं पटाने पर 28 आबंटितियो का आबंटन हुआ निरस्त… राशि जमा कर दुकान वापस पाने मिल रहा अंतिम अवसर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?