ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा
Share
Notification Show More
Latest News
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNationalWorld

प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा

By @dmin Published February 26, 2022
Share
प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा
प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध जारी है। यह संघर्ष जहां आम लोगों पर भारी पड़ रहा है, वहीं अमीरों को भी भारी नुकसान करा रहा है। इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर रूसी अरबपतियों पर पड़ रहा है। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ने जैसे ही यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का एलान किया, जिसके बाद अमेरिका समेत कई देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने लगे। इसके चलते शेयर बाजार भरभराकर गिर गया और एक दिन में ही रूसी अरबपतियों को 39 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा।

बाजार के इतिहास की पांचवी बड़ी गिरावट
24 घंटे के भीतर हुए इस बड़े नुकसान ने देश के सबसे अमीर लोगों को हिला कर रख दिया। इसके साथ ही उनमें इस बात का डर भी बैठ गया कि यह युद्ध ज्यादा दिनों तक चला तो उन्हें और भी घाटा सहन करना पड़ सकता है। बता दें कि हमले के दौरान गुरुवार को रूसी शेयर बाजार में आई गिरावट स्टॉक मार्केट के इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी गिरावट थी। रूस का बेंचमार्क मोएक्स इंडेक्स 33 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ था।

1987 के ब्लैक मंडे के बाद सबसे बुरा दिन
शेयर बाजार के बुरी तरह टूटने के साथ ही रूसी करेंसी रूबल ने भी अपना सर्वकालिक निचला स्तर पाया था। गौरतलब है कि शेयर बाजार के इतिहास में यह गिरावट साल 1987 के ब्लैक मंडे दुर्घटना के बाद सबसे बड़ी रही। ब्लैक मंडे को निवेशकों को 50 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इस रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के शेयर बाजार में आई ये बड़ी गिरावट देश का स्टॉक इंडेक्स इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस समय यूरोप में चल रहे सबसे खराब दौर की वजह से शेयर बाजार बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन के साथ विवाद के चलते रूस को अमेरिका सहित कई बड़े देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से रूस के अरबपतियों को काफी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसका सीधे तौर पर असर दिखाई देने लगा है। बीते दिनों आई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि रूस-यूक्रन विवाद के कारण देश के शीर्ष 23 अरबपतियों की संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

इन रूसी अरबपतियों को लगा तगड़ा झटका
रिपोर्ट के मुताबिक, लुकोइल के अध्यक्ष वागिट अलेपेरोव को एक दिन में सबसे अधिक घाटा हुआ है उनकी नेटवर्थ में एक दिन में लगभग एक तिहाई की गिरावट आई। जो लगभग 6.2 अरब डॉलर घट गई। मॉस्को स्थित तेल उत्पादक के शेयर गुरुवार को लगभग 33 फीसदी तक गिर गए थे। इसके बाद स्टीलमेकर सेवरस्टल के चेयरमैन एलेक्सी मोर्दशोव को गुरुवार को 4.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे उनकी संपत्ति 23 अरब डॉलर रह गई। इसके बाद नोरिल्स्क निकेल के अध्यक्ष और वर्तमान में रूस के सबसे बड़े रईस व्लादिमिर पोतानिन को 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

You Might Also Like

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin February 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार बजट 2022 हेल्थकेयर सिस्टम में लाएगा बड़ा बदलाव, पीएम मोदी ने बताया सरकार का लक्ष्य
Next Article राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण: मुख्य सचिव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?