ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट 2022 हेल्थकेयर सिस्टम में लाएगा बड़ा बदलाव, पीएम मोदी ने बताया सरकार का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Latest News
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बजट 2022 हेल्थकेयर सिस्टम में लाएगा बड़ा बदलाव, पीएम मोदी ने बताया सरकार का लक्ष्य

By @dmin Published February 26, 2022
Share
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये बजट बीते 7 साल से हेल्थकेयर सिस्टम को रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करने के हमारे प्रयासों को विस्तार देता है। हमने अपने हेल्थकेयर सिस्टम में एक समग्र दृष्टिकोण को अपनाया है। आज हमारा फोकस हेल्थ तो है ही, कल्याण पर भी उतना ही अधिक ध्यान केंद्रित है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने तीन बिंदुओं में अपना लक्ष्य बताया।

तीन फैक्टर्स का समावेश
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम हेल्थ सेक्टर में समग्रता की बात करते हैं, तो इसमें तीन फैक्टर्स का समावेश कर रहे हैं। पहला, आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ह्यूमेन रिसोर्स का विस्तार। दूसरा, आयुष जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में अनुसंधान को प्रोत्साहन करना और तीसरा आधुनिक और भविष्य की तकनीक के माध्यम से देश के हर व्यक्ति, हर हिस्से तक बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं पहुंचाना। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हेल्थ सर्विस की डिमांड बढ़ रही है, उसके अनुसार ही हम स्किल्ड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार करने का भी प्रयास कर रहे हैं इसलिए बजट में हेल्थ एजुकेशन और हेल्थकेयर से जुड़े ह्युमेन रिसोर्स डेवलपमेंट के लिए पिछले साल की तुलना में बड़ी वृद्धि की गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं से दूरी न रहे
मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि क्रिटिकल हेल्थकेयर सुविधाएं ब्लॉक स्तर, जि़ला स्तर और गांवों के नजदीक हों। इस इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखना और समय-समय पर अपग्रेड करना जरूरी है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर और दूसरे सेक्टर्स को भी ज्यादा ऊर्जा के साथ आगे आना होगा।

हेल्थकेयर नेटवर्क सशस्त बनेगा
प्रधामंत्री ने कहा कि प्राइमरी हेल्थकेयर नेटवर्क को सशक्त करने के लिए डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। अभी तक 85,000 से अधिक सेंटर रुटीन चेकअप, वैक्सीनेशन और टेस्ट की सुविधा दे रहे हैं। इस बार के बजट में इनमें मेन्टल हेल्थकेयर की सुविधा भी जोड़ी गई है।

आयुष की भूमिका को दुनिया ने सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष की भूमिका तो आज पूरी दुनिया मान रही और इसकी जमकर सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत में अपना विश्व का एकमात्र ग्लोबल सेंटर ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन शुरू करने जा रहा है।

भारतीय तकनीक का लोहा दुनिया ने माना
बेविनार को आगे संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में कोविन जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से हमारी डिजिटल तकनीक का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, कंज्यूमर और हेल्थकेयर प्रोवाइडर के बीच एक आसान इंटरफेस उपलब्ध कराता है। इससे देश में उपचार पाना और देना, दोनों बहुत आसान हो जाएंगे।

You Might Also Like

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

@dmin February 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका से रूस बोला: फुटबाल के मैदान जितना 500 टन वजनी आईएसएस भारत या चीन पर गिरा दें? जानें क्या बोला नासा अमेरिका से रूस बोला: फुटबाल के मैदान जितना 500 टन वजनी आईएसएस भारत या चीन पर गिरा दें? जानें क्या बोला नासा
Next Article प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?