ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण: मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Latest News
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण: मुख्य सचिव

By @dmin Published February 26, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिए है कि उनके विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो तथा योजनाओं के अंतर्गत जन सामान्य के कार्य निर्धारित समय-सीमा में हो जिससे वे लाभान्वित हो। मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन से अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, डायवर्सन, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि पट्टे के धारकों को भू-स्वामित्व अधिकार, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदान करना और अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण तेजी से करवाए तथा लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करें। उन्होंने नामांतरण नियमों के सरलीकरण के लिए भी राजस्व सचिव को शीघ्रता से कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह से बैठक में औद्योगिक भूमि और नगरीय निकायों की भूमि फ्री होल्ड करना तथा राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत तथा नगरीय निकायों से संबंधित समस्याओं का शासन स्तर पर ऑनलाइन मानिटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग गणना नगरीय क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के सहायता से करने और शासन की सभी जन उपयोगी सेवाओं की घर पहुंच सेवा प्रदान करने के कार्य की समीक्षा की गई। इसी तरह से छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए अभियान एवं स्थापनाधीन एथोनाल ईकाइयों से पेट्रोलियम कम्पनियों द्वारा अतिरिक्त क्रय अनुबंध की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मनोज पिंगुवा, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेल मंगई डी. सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin February 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा प्रतिबंधों का असर: अरबपतियों को एक दिन में हुआ तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा
Next Article नेत्र मानव को परिपूर्ण करने ईश्वर का अमूल्य वरदान है, इसकी सुरक्षा सर्वोपरी – अरविंद वर्मा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?