ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन
प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन
SHARE

जगह चिन्हांकित करने पहुंचे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा
दुर्ग। निकट भविष्य में शिवनाथ नदी की सुंदरता का लुत्फ अब दुर्ग शहर के नागरिक रिवर फ्रंट के माध्यम से ले सकेंगे। शिवनाथ नदी के बिल्कुल बगल में कामधेनु विश्वविद्यालय के किनारे वाली पिचिंग के आसपास रिवर फ्रंट स्थापित होगा। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा इसके लिए जमीन चिन्हांकित करने पहुंचे। कलेक्टर ने नदी तट के किनारे जगह देखी। उन्होंने रिवर फ्रंट की एंट्री के संबंध में निगम अमले और राजस्व अमले से चर्चा की। रिवर फ्रंट के किनारे की पिचिंग के साथ वाली जमीन को विकसित करते हुए रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसमें खूबसूरत गार्डन के साथ ग्रीनरी होगी, बच्चों के लिए प्ले जोन भी होगा और चौपाटी भी होगी।

इस मौके पर जलसंसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उनसे नदी के जलस्तर से संबंधित तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई। यह रिवर फ्रंट 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टर ने राजस्व तथ निगम अधिकारियों को इसके लिए एंट्री प्वाइंट सुझाने के लिए कहा ताकि मेन रोड से सीधे रिवर फ्रंट तक कनेक्टिविटी बन पाए। इसके साथ ही पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ में डिटेल प्लान बनाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि शिवनाथ नदी का नजारा बेहद खूबसूरत है। इसकी सुंदरता को रिवर फ्रंट बनने से चार चाँद लग जाएंगे। विशेष रूप से शाम के समय लाइटिंग के साथ नदी का नजारा भव्य होगा। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से पिचिंग के बिल्कुल बगल में बनाये जाने वाले लैंडस्केप पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट की लंबाई काफी होगी और इसके लिए अलग-अलग तरह से लैंडस्केपिंग का प्लान बनाए ताकि लोग शाम के समय एक लंबा वाक कर पाएं और नदी की खूबसूरती को निहारने के साथ ही रिवर फ्रंट के लैंडस्केप को भी निहारें। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को आर्किटेक्ट के साथ डिटेल प्लान प्रस्तुत करने कहा।

उल्लेखनीय है कि शिवनाथ नदी के किनारे खूबसूरत लैंडस्केप विकसित करने शासन द्वारा महती कार्य किये जा रहे हैं। इसमें महमरा घाट का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। रिवर फ्रंट के तैयार हो जाने के बाद शिवनाथ नदी का लैंडस्केप शहर के दोनों छोरों तक काफी खूबसूरत हो जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट में ग्रीनरी पर विशेष फोकस करें। इसके लिए अलग अलग वैरायटी के सुंदर पौधों का चुनाव करें। चूंकि शाम के वक्त सबसे अधिक लोग यहां पहुंचेंगे तो लाइटिंग की व्यवस्था भी इसी तरह से रखनी होगी। बच्चों का प्ले जोन भी बड़ा होगा ताकि पूरे परिवार के लिए यह मनोरंजक स्थल बन सके।

अरूणाचल से असम तक बनेगी 14.85 किमी लम्बी सुरंग, मिली मंजूरी
4 घंटे तक मंथन में नाराज नेताओं का मन नहीं बदल पाईं सोनिया? अब शिविर लगा चिंतन करेगी कांग्रेस
तंबाकू के सेवन से हड्डियों की इस गंभीर बीमारी का खतरा अधिक, हल्की ठोकर से भी हो सकता है फ्रैक्चर
पंचायत का अजब फरमान: समाज में लौटने के लिए रखी शर्त- जूते सिर पर रखो और गोमूत्र पीयो
Gustakhi Maaf: आरोप पर आरोप, कोई जवाब क्यों नहीं देता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दक्षिण गंगोत्री निगम की बड़ी कार्रवाई : नियमितीकरण नहीं कराने पर चार दुकानें हुई सील
Next Article डेटिंग फ्रॉड का खुलासा : दुर्ग एसपी पल्लव ने लगाई आरोपी कपल की क्लास, कैफे खोलने का बना रखा था प्लान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?