ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आरोप पर आरोप, कोई जवाब क्यों नहीं देता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आरोप पर आरोप, कोई जवाब क्यों नहीं देता

By Om Prakash Verma
Published: March 5, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राजनीतिक दलों ने लगता है आम जनता को बेवकूफ समझ लिया है. विपक्ष केवल आरोप पर आरोप लगाता है। सत्ता पक्ष जवाब देता है तो ऐसा लगता है कि विपक्ष केवल झूठ बोल रहा है। प्रधानमंत्री आवासों को ही लें तो विपक्ष एकाएक जनता के दुख-दर्द का साथी बन गया है। जनता का दुख केवल डेढ़ कमरे के पक्के मकान में जा कर घुस जाने से दूर नहीं होने वाला। हर महीने उसकी रसोई का बिल बढ़ रहा है। सरकारें कुछ नहीं कर पा रही हैं। प्रधानमंत्री आवासों को लेकर विपक्ष ने तो बाकायदा मोर्चा खोल दिया है। वे विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। इधर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ उन्हें जवाब दिया है। उन्होंने बाकायदा गिनती गिनाई है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि केन्द्र ने गरीबों का सर्वे नहीं कराया तो राज्य सरकार स्वयं सर्वे कराएगी और गरीबों को आवास का लाभ भी देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2011 में जारी की गयी जनसंख्या सांख्यिकी और बीपीएल परिवारों का आंकड़ा अब पुराना हो चुका है। देश में 2021 में जनगणना कराया जाना था। कोरोना का बहाना बनाकर केन्द्र उसे अब तक टाल रहा है। कोरोना से कोई भी देश नहीं बचा था पर अधिकांश बड़े देशों ने जनगणना का कार्य करा लिया है। यह इसलिए भी जरूरी है कि सरकार को पता तो हो कि गरीबी बढ़ी है या घटी है। लोग बीपीएल से ऊपर आए हैं और और भी एपीएल लोग बीपीएल हो गये हैं। राज्य सरकार ने साथ ही कहा है कि केन्द्र राज्यों के प्रस्तावों का जवाब तक नहीं देता। मंडी शुल्क, सड़क बनाने की समय सीमा, रायपुर एयरपोर्ट पर कारगो इंटरनेशनल, खनिज की रायल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति की रकम पर केन्द्र ने चुप्पी साध रखी है। सवाल जायज है और इसपर बहस भी होनी चाहिए। पर ऐसा लगता है कि केन्द्र सरकार को जनता से और प्रदेश सरकारों की दिक्कतों से कोई लेना देना नहीं है। चुप्पी को चोर का आभूषण भी माना गया है। पुलिस कितना भी पीटे, वह केवल एक ही बात कहता है, मैंने कुछ नहीं किया, मुझे कुछ नहीं मालूम। पर लोकतंत्र में यदि राजनीतिक दलों ने भी यही रवैया अख्तियार कर लिया तो जनता के पास एक ही विकल्प रह जाता है। वह नेताओं के बोल सुनना बंद कर दे और आंकड़ों पर गौर करना शुरू करे। वह अपने आसपास देखे, अपने जीवन के अनुभवों को टटोले और बेकार की बातों पर ध्यान देना बंद करे। जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है यहां की सरकार ने सभी आरोपों का अब तक सिलसिलेवार जवाब दिया है पर विपक्ष उन्हें सुनता तक नहीं। वह बहस से भी बचना चाहता है। ऐसे में जो भी पार्टी आरोपों का जवाब नहीं देती, जो साफ सुथरी बहस में हिस्सा नहीं लेती, उसे कपटी मान लेने में क्या हर्ज है?

राज्योत्सव की शुभ घड़ी लेकर आई कई घरों में खुशियां, जिला अस्पताल में रिकार्ड डिलीवरी, इनमें 22 सीजेरियन
Bhilai Breaking : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाते से पार हुए 96 हजार रुपए, आधार थंब के एसबीआई खाते से निकाली गई रकम
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह
सीएम साय की पहल पर बदल रहा जशपुर, कुनकुरी में 32 करोड़ से बनेगा 220 बिस्तर  का अस्पताल
यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर पर्यटन को बढ़ावा देने 2400 करोड़ का बजट, पीएम मोदी ने दिया नया मंत्र, मंत्रालय में काम शुरू
Next Article Bhilai Crime : ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरे के दस्तावेज से मोबाइल फायनेंस कराने के बाद बेच देता था शातिर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?