ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेटिंग फ्रॉड का खुलासा : दुर्ग एसपी पल्लव ने लगाई आरोपी कपल की क्लास, कैफे खोलने का बना रखा था प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

डेटिंग फ्रॉड का खुलासा : दुर्ग एसपी पल्लव ने लगाई आरोपी कपल की क्लास, कैफे खोलने का बना रखा था प्लान

By Mohan Rao
Published: March 20, 2023
Share
डेटिंग फ्रॉड का खुलासा
SHARE

भिलाई।  पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी के मामले में सोमवार को दुर्ग पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में आरोपियों की क्लास लगाई। पूछताछ के दौरान डेटिंग फ्रॉड का झांसा देने वाले कपल ने चौंकाने वाली बातें बताई। यही नहीं एसपी पल्लव ने ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग को भी आरोपियों के सामने लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक एसपी ने आरोपियों से कई बातें उगलवाई।

बता दें दुर्ग के पद्मनाभपुर थाने में सोमीर चंद्रा नाम के शख्स ने अपने साथ डेटिंग फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। बुजुर्ग ने बताया कि एक मैसेज (I am Jany Please call me) के चक्कर मे आकर कॉल किया। पहले रजिस्ट्रेशन, फिर वेरीफिकेशन और इस तरह की कई बातें कर बुजुर्ग से लाखों रुपए अपने खातों में ट्रांसफर कराए। इसके बाद रिफंड के नाम पर उगाही शुरू की। इस तरह बुजुर्ग से 11 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने कोलकाता से सौम्य ज्योतिदास व प्रिया मंडल को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने कोलकाता से एक मास्टर माइंड रेहान आलम, दिशा बारुआ व शाहीन को सीआरपीसी 41A का नोटिस देकर दुर्ग तलब किया गया है।

दोनों ने कई कॉन्टेक्ट्स को किया था कॉल
एसपी क्लास में आरोपी कपल ने बुजुर्ग से कैसे ठगी की यह पूरा राज खोला। आरोपियों ने बताया कि दोनों कोलकाता के एक कॉल सेंटर में जॉब करते थे। सैलरी ईश्यू आई तो इन लोगों ने कॉल सेंटर से कॉन्टेक्टस् की कापी उड़ा दी और खुद का काम शुरू कर दिया। सौम्य और प्रिया ने मिलकर कई कॉन्टेक्टस को ट्राई किया जिसमें से पद्मनाभपुर का बुजुर्ग फंस गया। अपने रुपए वापस पाने के लिए दुर्ग का बुजुर्ग उनके बताए खातों में रुपए ट्रांसफर करता गया और वे लेते रहे।

कैफे खोलने का था प्लान
आरोपी कपल को जब दुर्ग पुलिस ने जब गिरफ्तार किया उस दिन इनकी शादी होने वाली थी। घरवालों ने काफी पहले से इनकी शादी तय कर रखी थी। एसपी की क्लास में यह भी पता चला कि आरोपी ठगी की इस रकम से कैफे शुरू करना चाहते थे। इसकी तैयारियां भी कर रखी थी। यही नहीं आरोपी कपल ठगी के रुपयों से कई जगहों की सैर कर चुके थे। इन दोनों ने दुर्ग के अलावा गुजरात, ओडिशा व अन्य राज्यों के लोगों से कांटेक्ट किया। आरोपी सौम्यदास ने तो अपनी मां के खातों में भी मोटी रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस फिलहाल इनके खातों की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं आरोपियों से पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार
सीएम बघेल ने किया 373 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जेईई मेन्स के एग्जाम नकल के लिए चप्पल काटकर मोबाइल छिपाई, वॉशरूम से लौटते पकड़ाया छात्र
पेगासस मामले में ‘सुप्रीम’ टिप्पणी, कहा-देश की सुरक्षा-संप्रभुता से जुड़ी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे
दुर्ग जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि का न करे इंतजार, 4 दिसंबर से पहले जमा करने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने 11 करोड़ में तैयार होगी शिवनाथ रिवर फ्रंट, चौपाटी के साथ होगी दुर्ग की बेस्ट लोकेशन
Next Article बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दी फसल: सबसे ज्यादा नुकसान गेेंहू और सब्जी किसानों को, प्रशासन की ओर से अब तक कोई नहीं पहुंचा बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दी फसल: सबसे ज्यादा नुकसान गेेंहू और सब्जी किसानों को, प्रशासन की ओर से अब तक कोई नहीं पहुंचा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?