दुर्ग। आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरु उत्कर्ष योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश कराने आज प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चयनित शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा के उपरांत 31 मार्च तक दावा आपत्ति जिला आदिवासी विकास विभाग में कर सकते हैं।





