ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन के सामने क्यों बेबस नजर आ रही रूसी सेना, कैसे पुतिन का सिरदर्द बने एलन मस्क, क्या है स्टारलिंक की भूमिका?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन के सामने क्यों बेबस नजर आ रही रूसी सेना, कैसे पुतिन का सिरदर्द बने एलन मस्क, क्या है स्टारलिंक की भूमिका?

By @dmin
Published: March 27, 2022
Share
यूक्रेन के सामने क्यों बेबस नजर आ रही रूसी सेना, कैसे पुतिन का सिरदर्द बने एलन मस्क, क्या है स्टारलिंक की भूमिका?
यूक्रेन के सामने क्यों बेबस नजर आ रही रूसी सेना, कैसे पुतिन का सिरदर्द बने एलन मस्क, क्या है स्टारलिंक की भूमिका?
SHARE

कीव/मॉस्को (एजेंसी)। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़े हुए अब 32 दिन बीत चुके हैं। अब तक के युद्ध की बात करें तो रूस का करीब 64 किलोमीटर लंबा टैंकों का बेड़ा यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर ही फंसा है। बताया जाता है कि पिछले दो हफ्तों से रूसी सेना यूक्रेन के अहम शहरों में गतिरोध का सामना कर रही है। इसी के चलते रूस को अब यूक्रेन में कब्जा करने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। इस बीच यूक्रेनी सेना ने भी शहरों में रूस के टैंकों और सैनिकों पर हमले तेज किए हैं। जानकारों की मानें तो रूस को रोकने में एक बड़ा किरदार निभा रहे हैं टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क। स्पेस इंटरनेट की अपनी आधुनिक तकनीक को यूक्रेन तक पहुंचाकर मस्क ने रूसी राष्ट्रपति के सामने बड़ी चुनौती पेश की है।

कैसे पुतिन के लिए सिरदर्द बन गए हैं एलन मस्क?
गौरतलब है कि यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने हमला शुरू होने के बाद दावा किया था कि रूसी सेना उनके इंटरनेट नेटवर्क को निशाना बना रही है। इसका असर यह हुआ था कि एक समय आधे से ज्यादा यूक्रेन बिना इंटरनेट के लिए रहने को मजबूर था और उसकी सेना को बिना नेटवर्क के सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कुलेबा ने सीधे मस्क को टैग कर ट्वीट किया था और उनसे स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया कराने की अपील की थी।

एलन मस्क ने भी यूक्रेन की तरफ से मदद की गुहार को नजरअंदाज नहीं किया और अगले कुछ ही हफ्तों में पूरे देश को इंटरनेट मुहैया कराने के लिए आधुनिक उपकरणों की सप्लाई शुरू कर दी। इसका असर यह हुआ कि रूस की लाख कोशिशों के बावजूद यूक्रेन में फिर इंटरनेट बहाल हो गया। बड़ी बात यह है कि रूस के पास मस्क की तरफ से मुहैया कराए गए इंटरनेट को बंद करने का भी कोई तरीका नहीं है, क्योंकि स्टारलिंक सीधे सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया कराता है।

रूस को रोकने में इंटरनेट का इस्तेमाल कैसे कर रही है यूक्रेनी सेना?
ब्रिटिश अखबार द टेलिग्राफ की रिपोर्ट की मानें तो इस वक्त यूक्रेनी सेना इसी सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए रूसी सेना को रोकने में सफल हो रही है। अपने मजबूत नेटवर्क की वजह से स्टारलिंक का इंटरनेट यूक्रेनी सेना की एयरोरोज्विद्का (एरियल रिकॉनेसा यानी हवाई टोही) क्षमताओं को बढ़ा रहा है और इसी का फायदा उठाते हुए यूक्रेनी सेना रूस के ड्रोन्स और टैंकों को ट्रैक करने में सफल हो रही है।

यूक्रेन के ड्रोन्स भी स्टारलिंक के इंटरनेट की वजह से रूस के खिलाफ काफी कारगर साबित हो रहे हैं। उन्हें दूरदराज के इलाकों में भी जबरदस्त कनेक्टिविटी मिल रही है और सूचनाओं का आदान-प्रदान भी तेजी से संभव हो पा रहा है। इस तकनीक के साथ ही ड्रोन्स को सीधा टैंकों के बड़े-बड़े बेड़ों पर हमले करने में मदद मिल रही है।

कैसे काम करता है स्टारलिंक नेटवर्क?
स्टारलिंक के पास फिलहाल पृथ्वी की कक्षा में 2100 से ज्यादा सैटेलाइट हैं। इसके अलावा मस्क ने कुल 12 हजार कम्युनिकेशन सैटेलाइट और भेजने की योजना रखी है। आम उपग्रहों के मुकाबले स्टारलिंक की सैटेलाइट्स पृथ्वी की कक्षा में काफी नीचे स्थित हैं, यह पृथ्वी की सतह से महज 550 किमी ही ऊपर हैं, जिसकी वजह से इनकी संचार क्षमता दूर स्थित सैटेलाइट्स से काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं आम सैटेलाइट्स से उलट स्टारलिंक की एक सैटेलाइट की दूरी दूसरी सैटेलाइट से काफी कम रखी गई है। इससे दो सैटेलाइट्स के जरिए सिग्नल का आदान-प्रदान भी काफी आसान है और इसीलिए दुश्मनों के छिपने की भी कोई संभावना नहीं बचती।

स्टारलिंक की यह सैटेलाइट्स अलग-अलग जगहों पर रेडियो क्षमता वाले ट्रकों को सिग्नल भेजती हैं, जो कि इन सिग्नल को आगे लोगों के मोबाइल-लैपटॉप कनेक्शन, ड्रोन और सैन्य बेसेज तक पहुंचाते हैं। मौजूदा समय में यूक्रेन में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली एप्लिकेशन स्टारलिंक ही है, जिसके जरिए आम लोग भी इंटरनेट सेवाओं का फायदा उठा पा रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज: नवरात्रि उत्सव को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला…. गरबा के लिए प्रशासन ने तय किए मापदंड… इन नियमों का करना होगा पालन… पढ़े जिला प्रशासन की पूरी गाइडलाइन
Breaking News : दुर्ग जिले में एक और हत्या, उतई में पांच लोगों की पिटाई से गई युवक की जान
किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है
बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र, संचालन के लिए सलाहकार समिति बनी
NPR की रूपरेखा तय करने गृह मंत्रालय ने आज बुलाई राज्यों की बैठक, ममता बनर्जी ने किया किनारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं हिंदुओं- सिखों के नरसंहार की जांच एसआईटी से कराने की मांग को लेकर एससी में याचिका दाखिल
Next Article पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा संपन्न पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा संपन्न

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?