ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनिया ने माना कैप्टन को हटाने में देरी की, सिद्धू पर फूटा पंजाब में हार का ठीकरा
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सोनिया ने माना कैप्टन को हटाने में देरी की, सिद्धू पर फूटा पंजाब में हार का ठीकरा

By @dmin Published March 14, 2022
Share
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक में स्वीकार किया कि उन्होंने ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों को नजरअंदाज किया था। मीटिंग में यह बात उठी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पहले ही हटा देना चाहिए था, जिस पर सोनिया गांधी ने कहा कि मैं ही कैप्टन का संरक्षण कर रही थी, जबकि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने यह बात उस वक्त कही, जब कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिंदर सिंह को थोड़ा पहले ही हटा दिया जाता तो बेहतर होता।

अजय माकन ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को सितंबर 2021 में हटाया गया था, तब तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऐंटी-इनकम्बैंसी काफी बढ़ चुकी थी। वह राज्य में पार्टी की करारी हार को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान नेताओं ने एक तरफ राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर पंजाब और पूरे देश में कांग्रेस के लिए एक एसेट तैयार की। लेकिन राज्य के ही टॉप नेताओं ने उनकी टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी ने हार की वजहों में से एक इसे भी माना है।

माकन बोले- चन्नी के फैसलों पर टांग खिंचाई करते थे सिद्धू
अजय माकन ने सिद्धू और चन्नी के बीच तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चन्नी ने जब राज्य में बिजली की दरों में कटौती की थी तो प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का कहना था कि आखिर इसके लिए पैसा कहां से आएगा। इसके अलावा जब ड्रग्स के मुद्दे पर कार्रवाई की गई तो पार्टी के ही नेताओं का कहना था कि अदालत में यह केस नहीं टिक पाएगा। माकन ने इस दौरान सिद्धू पर एक और हमला बोलते हुए कहा, ‘राहुल गांधी ने जब एक साधारण परिवार से आने वाले नेता चन्नी को समर्थन किया और सीएम फेस घोषित किया तो सिद्धू के परिवार ने उन्हें अमीर बताते हुए पार्टी की संभावनाओं को कमजोर किया।Ó

नेता बोले- कैप्टन को हटाने में देरी से नाराज थी जनता
इस मीटिंग में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की सरकार की ओर से सितंबर 2021 तक कुछ नहीं किया गया, जिन्हें लेकर 2017 में तमाम वादे किए गए थे। बेअदबी और ड्रग्स जैसे मुद्दे उठाते हुए नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार के दौर में इन पर कुछ नहीं हुआ था। यही वजह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में बड़े अंतर से पराजित हो गए। कांग्रेस कार्यसमिति में कहा गया, ‘अकाली नेताओं पर कैप्टन अमरिंदर सिंह नरम थे और दोनों को ही इलेक्शन में नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस से लोग इस बात को लेकर नाराज थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने में उसने इतनी देरी क्यों कर दी।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

@dmin March 14, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी सर्चिंग पार्टी, आईईडी की चपेट में आने से जवान शहीद, एक घायल
Next Article अनोखा विरोध: आगरा के 15 परिवार पीएम मोदी के नाम करेंगे 40 करोड़ के प्लॉट, राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार अनोखा विरोध: आगरा के 15 परिवार पीएम मोदी के नाम करेंगे 40 करोड़ के प्लॉट, राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?