ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियम विरूद्ध धर्मकांटा लगाने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इस जिले के कलेक्टर को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
September 29, 2026
राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप
September 29, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 51 लाख रुपए
September 29, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNewsRaipur

नियम विरूद्ध धर्मकांटा लगाने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इस जिले के कलेक्टर को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

By @dmin Published December 10, 2022
Share
नियम विरूद्ध धर्मकांटा लगाने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इस जिले के कलेक्टर को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
नियम विरूद्ध धर्मकांटा लगाने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, इस जिले के कलेक्टर को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

बिलासपुर. नियम विरुद्ध धर्मकांटा लगाए जाने को लेकर प्रस्तुत जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कोरबा कलेक्टर, नगर निगम, पर्यावरण विभाग सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब देने कहा है। कोरबा के बालको क्षेत्र में स्थित ग्राम जगर्रा में फ्लाई एश मापने के लिए धर्मकांटा लगाया गया है। इससे लगातार भारी वाहनों के आवागमन, राख उडऩे से प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने प्रशासन को प्रतिवेदन देकर धर्मकांटा हटाए जाने की मांग की है।

नहीं हुई कोई कार्रवाई
इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम निवासी मृगेश कुमार यादव ने अधिवक्ता नूपुर त्रिवेदी व अन्य के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इसमें बताया कि धर्मकांटा की स्थापना नियम विरुद्ध की गई है। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन विभाग से स्वीकृति नहीं ली गई। मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कोरबा कलेक्टर, नगर निगम, पर्यावरण विभाग सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

अवमानना प्रकरण शुरू
राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन और रायगढ़ के क्षेत्रीय प्रबन्धक पर हाईकोर्ट ने अवमानना प्रकरण शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश पर अमल नही करने वाले दोनों अफसरों को व्यक्तिगत रूप से 7 फरवरी को तलब किया गया है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में कार्यरत महिला की मौत के बाद याचिकाकर्ता बेटे को 45 दिनों के भीतर अनुकंपा नियुक्ति देने और इस बीच के बकाया का भुगतान करने का आदेश दिया था। बैंक की बगीचा शाखा में पदस्थ प्रफुल्ला मिंज की 2005 में मृत्यु हो गई थी।

आवेदन के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति न मिलने पर उनके बेटे खिलेश ने याचिका दायर की। याचिकाकर्ता को 45 दिनों में अनुकंपा नियुक्ति देने का आदेश डिवीजन बेंच ने दिया था। निर्धारित समय गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर की गई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन व क्षेत्रीय प्रबन्धक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

राजधानी रायपुर में नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा नया स्वरूप

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी संजू देवी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 51 लाख रुपए

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

@dmin December 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breking News: भूपेंद्र चुने गए विधायक दल के नेता, आज राज्यपाल से मिल पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा Breking News: भूपेंद्र चुने गए विधायक दल के नेता, आज राज्यपाल से मिल पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
Next Article Breaking : दो वनडे की हार के बाद बांग्लादेश पर बरसे इंडियन बल्लेबाज, इशान ठोका दोहरा शतक, कोहली भी बने शतकवीर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?