ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : किसानों के खातों में एकमुश्त जाएंगे 12 हजार करोड़ रुपए, सीएम साय ने किया ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Good News : किसानों के खातों में एकमुश्त जाएंगे 12 हजार करोड़ रुपए, सीएम साय ने किया ऐलान

By Mohan Rao
Published: February 7, 2025
Share
धान खरीदी
SHARE

छत्तीसगढ़ में धान खरादी पूरी, अब अंतर की राशि देगी साय सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पूरी हो चुकी है। इसके छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल धान खरीदी में रिकार्ड बनाया। इसके एवज में सरकार ने किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान भी कर दिया है। अब किसानों को साय सरकार द्वारा की घोषणा के अनुसार 31 सौर रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का इंतजार है। ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम साय ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि किसानों की अंतर राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी की अंतर राशि के 12 हजार करोड़ का भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर किसानों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने घोषणा की थी, धान खरीदी के आंकड़े आते ही आप सभी अन्नदाताओं को धान की अंतर की राशि का भी एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मोदी की गारंटी को फिर से पूरा करते हुए आप सभी के खातों में एकमुश्त लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान हो जायेगा। आपके श्रम को मिले इस सम्मान से ही प्रदेश का नगर और गांव खुशहाल होगा। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों विजयी बनाने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
बता दें छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक निरंतर जारी रहा जिसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहले नंबर पर है। वहीं बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर दूसरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर तीसरा स्थान हासिल की है।

Breaking News: भाजपा भिलाई जिला के 10 मंडलों में अध्यक्ष घोषित, जानिए किस-किस को मिली जिम्मेदारी
कर्मा विद्यालय में लगेगा सोलर सिस्टम, क्रेडा सदस्य विजय साहू ने दिया आश्वासन
मानवता शर्मसार: कोरोना संक्रमित महिला को किसी ने नहीं दिया कंधा, बेटे ने अकेले कंधे पर उठाकर पहुंचाया श्मशानघाट
बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक ही माह में दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी
मुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : फरवरी में तीन दिन रद्द रहेगी कोरबा-कोच्चुवेली सुपर फास्ट… जानिए क्या है वजह
Next Article Breaking News : नक्सली संगठन के नाम पर लेखापाल से मांगे 1 करोड़ रुपए, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?