ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां कात्यायनी की पूजा, मनचाहे वर की कामना पूरी करती है मां, इसलिए है ब्रज की अधिष्ठात्री देवी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiNews

नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां कात्यायनी की पूजा, मनचाहे वर की कामना पूरी करती है मां, इसलिए है ब्रज की अधिष्ठात्री देवी

By @dmin
Published: October 1, 2022
Share
नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां कात्यायनी की पूजा, मनचाहे वर की कामना पूरी करती है मां, इसलिए है ब्रज की अधिष्ठात्री देवी
नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां कात्यायनी की पूजा, मनचाहे वर की कामना पूरी करती है मां, इसलिए है ब्रज की अधिष्ठात्री देवी
SHARE

भिलाई. शारदीय नवरात्रि का आज छठवां दिन है, इस दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। माता के इसी स्वरूप में महिषासुर दानव का वध किया था, इसलिए मां कात्यायनी को महिषासुरमर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है। सच्चे मन से माता की पूजा-अर्चना करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। यह दिन खास तौर पर विवाह योग्य कन्याओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है, माता की पूजा-अर्चना करने से मनोकामना की पूर्ति होती है।

आंतरिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं माता कात्यायनी
माता कात्यायनी का स्वरूप का ध्यान कर लेने से भर से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मां कात्यायनी अपार आंतरिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली मां हैं। देवी का यह छठा स्वरूप अदभुत तरंगों से सराबोर आज्ञा चक्र की ऊर्जा है। भारतीय दर्शन के अनुसार, आज्ञा चक्र शरीर में शक्ति केंद्र का छठवां मूल चक्र होता है। नवग्रहों में माता कात्यायनी शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं, जिससे वह विवाह संबंधित सभी समस्याओं और अड़चनों को दूर करती हैं।

महर्षि कात्यायन की पुत्री हैं माता कात्यायनी
मां दुर्गा के छठे स्वरूप को कात्यायनी कहते हैं। कात्यायनी महर्षि कात्यायन की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर उनकी इच्छानुसार उनके यहां पुत्री के रूप में पैदा हुई थीं। महर्षि कात्यायन से सर्वप्रथम इनकी पूजा की थी, इसलिए ये कात्यायनी के नाम से प्रसिद्ध हुई। मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी है। यह दुर्गा देवताओं और ऋषियों के कार्यों को सिद्ध करने के लिए महर्षि कात्यायन के आश्रम में प्रकट हुई थीं। अपने सांसरिक स्वरूप में यह शेर यानी सिंह पर सवार चार भुजाओं वाली सुसज्जित आभा मंडल युक्त देवी कहलाती हैं। इनके बाएं हाथ में कमल और तलवार दाहिने हाथ में स्वस्तिक और आशीर्वाद मुद्रा अंकित है।

ऐसा है माता का स्वरूप
मां दुर्गा का यह स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है, ये माता स्वर्ण के समान चमकीली हैं और भास्वर हैं। माता की चार भुजाएं हैं। दाएं ओर की ऊपर वाली भुजा अभय मुद्रा में है औप नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। बाई ओर का उपर वाला हाथ तलवार लिए है और नीचे वाला हाथ कमल के फूल है। माता बाघ पर सवारी करती हैं और इनको ही ईश्वरी, गौरी, उमा, काली, रमा, हेमावती, कल्याणी आदि नामों से जाना जाता है। माता भगवती का यह स्वरूप स्नेह और शक्ति का सम्मिलित रूप है।

ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं कात्यायनी
माता कात्यायनी को ब्रज की अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है। भगवान कृष्ण जैसा पति प्राप्त करने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा-अर्चना की थी। गोपियों द्वारा माता की पूजा कालिंदी यमुना तट पर की गई थी इसलिए मां ब्रज की अधिष्ठात्री के रूप में प्रतिष्ठित हुईं। माता कात्यायनी देवी मनचाहे वर का आशीष देने वाली हैं इसलिए गोपियों ने भी भगवान कृष्ण जैसा वर पाने के लिए माता की उपासना की थी।

माता कात्यायनी पूजा विधि

शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र पहनें और माता का ध्यान करें। इसके बाद पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें और पांच देसी घी के दीपक जलाएं। माता कात्यायनी की पूजा में गंगाजल, कलावा, नारियल, धूप, दीप, फूल, फल रोली, चावल, चुन्नी, शहद, अगरबत्ती, और घी आदि का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद माता की आरती उतारें और फिर पूरे परिवार के साथ माता के जयकारे लगाएं। माता कात्यायनी को शहर का भोग लगाएं। माता की पूजा लाल रंग के वस्त्रों से करें क्योंकि यह रंग ना केवल शक्ति का प्रतीक है बल्कि माता को भी प्रिय है।

मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन दुर्ग जिले में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 26 व 30 जनवरी को भी ड्राई-डे घोषित
छत्तीसगढ़ में बढ़ा रेल सेवाओं का दायरा, सीएम साय ने कहा-पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
बड़ी खबर: नगर पालिक निगम रिसाली का महापौर आरक्षण…. ओबीसी महिला होगी रिसाली महापौर…. दावेदारों की दौड़ में यह नाम
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू से सराबोर हरेली तिहार, सजी रही पारंपरिक थाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर SP ने ली बुजुर्गों के साथ सुबह-सुबह चाय की चुस्की, दिए हेल्थ टिप्स Video: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर SP ने ली बुजुर्गों के साथ सुबह-सुबह चाय की चुस्की, दिए हेल्थ टिप्स
Next Article म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेमेंट तक, आज से हो रहे 6 बड़े बदलाव.. रसोई गैस के दाम भी हुए कम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?