ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेमेंट तक, आज से हो रहे 6 बड़े बदलाव.. रसोई गैस के दाम भी हुए कम
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेमेंट तक, आज से हो रहे 6 बड़े बदलाव.. रसोई गैस के दाम भी हुए कम

By Mohan Rao Published October 1, 2022
Share
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। अक्टूबर माह की शुरूआत के साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़ी वित्तीय और रोजमर्रा के कार्यों में बड़ा बदलाव हुआ है। आज से 6 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से लेकर सेविंग स्कीम्स (Saving Schemes) के नियम व म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश तक में बदलाव देखने को मिलेगा। एक अक्टूबर से जो बदलाव होने जा रहे हैं वे आपके खर्च व निवेश से जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि सरकार ने एक अक्टूबर को एक बार फिर से कमिर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम भी कम कर दिए हैं।

एक अक्टूबर के अहम बदलाव में स्मॉल सेविंग स्कीमों (Small Saving Schemes) को लेकर है। केंद्र सरकार (Central Government) ने स्मॉल सेविंग स्कीमों (Small Saving Schemes) में निवेश करने वालों को तीसरी तिमाही के लिए नई ब्याज दरें जारी की हैं। नई दरों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस (Post Office) में तीन साल के लिए जमा राशि पर अब 5.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा. दो वर्ष की जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर को 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) पर अब 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों को इस स्कीम पर ब्याज दर में बढ़ोतरी के साथ मैच्योरिटी पीरियड को कम कर दिया गया है। किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने वालों को अब जमा पर 7.0 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। साथ ही 124 महीने के बजाय अब 123 महीने में ही मैच्योर होगी। यही नहीं मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर मिलने वाले ब्याज दर को बढ़ाकर 6.7% कर दिया गया है। इसी प्रकार म्यूचुअल फंड निवेश करने वालों के लिए भी नया नियम लागू कर दिया गया है। म्यूचुअल फंड में अब नॉमिनेशन अनिवार्य होगा। बाजार नियामक सेबी (SEBI) के अनुसार यदि ऐसा नहीं करते हैं तो निवेशकों को एक घोषणापत्र भरना होगा।

कमर्शियल गैस की कीमतों में कटौती
एक अक्टूबर से सरकारी ऑयल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई। कमर्शियल LPG सिलेंडर 25.5 रुपए  की कटौती की गई है। वहीं घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम
एक अक्टूबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन (CoF Card Tokenisation) नियम लागू कर रहा है। इसका  उद्देश्य देशभर में बढ़े रहे साइबर ठगी के मामलों पर रोक लगाना है। पेमेंट कंपनियों को एक अक्टूबर से कार्ड के बदले जो वैकल्पिक कोड या टोकन (Token) दिया जाएंगे, वो यूनिक होंगे और कई कार्ड के लिए एक ही टोकन से काम चल जाएगा। इसके तहत वीजा, मास्टरकार्ड और रूपे जैसे कार्ड नेटवर्क के जरिए टोकन नंबर निशुल्क जारी किया जाएगा।

डीमैट अकाउंट लॉगिन सिस्टम में बदलाव
आज से डीमैट अकाउंट लॉगिन के लिए खाताधारक को पहले ऑथेंटिकेशन के रूप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा। दूसरा ऑथेंटिकेशन पासवर्ड या नॉलेज फैक्टर हो सकता है। टू फैक्टर लॉगिन सिस्टम को एक्टिव करने के बाद ही कोई भी अपने डीमैट अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएगा।

अटल पेंशन योजना के नियम में बदलाव
एक अक्टूबर से अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के अनुसार इनकम टैक्स का भुगतान (Taxpayers) करने वाला कोई भी व्यक्ति इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकता है। अटल पेंशन योजना से जुड़ा नया नियम एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao October 1, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां कात्यायनी की पूजा, मनचाहे वर की कामना पूरी करती है मां, इसलिए है ब्रज की अधिष्ठात्री देवी नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां कात्यायनी की पूजा, मनचाहे वर की कामना पूरी करती है मां, इसलिए है ब्रज की अधिष्ठात्री देवी
Next Article PM मोदी ने एक दिन में पेश की दो नजीरें, एंबुलेंस को रास्ता देने रोका काफिला, रात में माइक में बोलने से किया मना PM मोदी ने एक दिन में पेश की दो नजीरें, एंबुलेंस को रास्ता देने रोका काफिला, रात में माइक में बोलने से किया मना

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?