ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए लॉन्च किए गए आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

नए लॉन्च किए गए आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद

By Om Prakash Verma
Published: September 18, 2024
Share
नए लॉन्च किए गए आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद
नए लॉन्च किए गए आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद
SHARE

100% इक्विटी एक्सपोज़र के विकल्प के साथ मार्केट लिंक्ड रिटायरमेंट बचत योजना
फंड से 60% तक की टैक्स के बगैर निकासी
अप्रत्याशित वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आंशिक निकासी करने की सुविधा
प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट रिटायरमेंट योजना में निरंतरता प्रदान करती है
दो नए फंड्स पेश किए गए: पेंशन इंडिया ग्रोथ और पेंशन बैलेंस्ड फंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन’ लॉन्च किया है। यह एक मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रोडक्ट है, जो ग्राहकों को कम लागत और टैक्स बचत के साथ रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करता है। वित्तीय स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए रिटायरमेंट की योजना बनाना महत्वपूर्ण है। यह प्रोडक्ट ग्राहकों को रिटायरमेंट के लिए बचत और आय सृजन करने की योजना बनाने में मददगार है।

लॉन्च के बारे में बोलते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर श्री अमित पाल्टा ने कहा, “हमें अपने मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रोडक्ट, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। इससे ग्राहकों को अपना रिटायरमेंट फंड बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे वे भारत के विकास में योगदान दे सकेंगे।”

यह प्रोडक्ट ग्राहकों को इक्विटी में 100% निवेश की सुविधा देता है और रिटर्न को अधिकतम करने के लिए इक्विटी, डेट और बैलेंस्ड फंड के बीच असीमित मुफ्त स्विच प्रदान करता है। हम इस प्रोडक्ट के साथ दो नए फंड्स ‘आईसीआईसीआई प्रू पेंशन इंडिया ग्रोथ फंड’ और ‘आईसीआईसीआई प्रू पेंशन बैलेंस्ड फंड’ भी पेश कर रहे हैं।

आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन में ग्राहकों को अपनी आय शुरू होने की तारीख तय करने के लिए दो विकल्प मिलते हैं: ‘एडवांस’ (अग्रिम) और ‘पोस्टपोन’ (स्थगित)। आय शुरू होने की तारीख में अग्रिम विकल्प से उन्हें रिटायरमेंट से पहले ही आय प्राप्त होने लगती है। इसके विपरीत, जो ग्राहक चाहते हैं कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद आय प्राप्त होना शुरू हो, वे आय शुरू होने की तारीख को स्थगित करना चुन सकते हैं।

यह प्रोडक्ट ग्राहकों को पॉलिसी अवधि पूरी होने पर विशेष सुविधा प्रदान करता है, जिसके तहत वे संचित बचत का 60% तक निकाल सकते हैं, जिसमें कोई टैक्स नहीं लगता। शेष राशि का उपयोग एन्युटी खरीदने के लिए किया जाना जरुरी है, जिससे आजीवन आय की गारंटी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा, “प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट का विकल्प गंभीर बीमारी या किसी दुर्घटना की वजह से स्थायी विकलांगता की स्थिति में भी रिटायरमेंट योजना बनाए रखने की सुविधा देता है। इसके अतिरिक्त, आंशिक फंड निकालने की सुविधा बचत योजना को बाधित किए बिना तरलता प्रदान करती है। ग्राहक अतिरिक्त निवेश करने और अपनी रिटायरमेंट बचत बढ़ाने के लिए टॉप-अप सुविधा का उपयोग भी कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2024 में व्यक्तिगत मृत्यु दावों के लिए हमारा दावा निपटान अनुपात 99.17% है। वहीं, 1.27 दिन (बिना जाँचे मृत्यु दावों) के साथ औसत निपटान समय, उद्योग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले- गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सीएम साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, बोले- संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प
जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार
नेवई फायरिंग का मुख्य आरोपी मुकेश पंक्चर गिरफ्तार…. रायपुर में पकड़ाया आरोपी… एक आरोपी अब भी फरार
आईपीएल 2022: दो नई टीमों के लिए 12 पार्टियों ने डाला टेंडर… 25 अक्टूबर को बीसीसीआई करेगा नई टीमों की घोषणा… लिस्ट में अहमदाबाद सहित इन शहरों के नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article टारगेट 2030: विकल्प नहीं, जरुरत है ग्रीन एनर्जी टारगेट 2030: विकल्प नहीं, जरुरत है ग्रीन एनर्जी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?