ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबानी संकट पर मंथन: अफगान मुद्दे पर दिल्ली में होगी एनएसए की बैठक, पाकिस्तान को भी मिला न्योता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तालिबानी संकट पर मंथन: अफगान मुद्दे पर दिल्ली में होगी एनएसए की बैठक, पाकिस्तान को भी मिला न्योता

By @dmin
Published: October 17, 2021
Share
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने के बाद से अमेरिका, रूस और चीन जैसे कई बड़े देशों की बैठक लगातार जारी है। इसी क्रम में अब भारत भी दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों(एनएसए) की बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में पाकिस्तान और रूस को भी आमंत्रित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ को पिछले हफ्ते निमंत्रण मिला। इन दो देशों के अलावा चीन, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को भी आमंत्रित किया है। इस बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल करेंगे।

इस बैठक में अफगानिस्तान में मानवीय संकट और मानवाधिकारों के मसले पर बातचीत होगी। इसके अलावा सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। तालिबान से दुनिया को जैसी अपेक्षाएं हैं, उसके बारे भी अवगत कराया जाएगा। वहीं तालिबानी सरकार के शासन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। भारत सरकार ने अभी तक दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए तालिबान को न्योता नहीं दिया है। कारण है कि तालिबान को अभी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। खासतौर से मानवाधिकार से जुड़े मसलों को लेकर अभी उससे कहीं ज्यादा अपेक्षा हैं। इनमें महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार शामिल हैं।

रूस ने भी बुलाई बैठक, भारत को मिला आमंत्रण
रूस ने भी 20 अक्तूबर को मॉस्को में इसी तरह का सम्मेलन रखा है। इसमें भारत के साथ-साथ उसने तालिबान को भी बुलाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत को अफगानिस्तान पर मॉस्को फॉमेर्ट की बैठक का निमंत्रण मिला है। तालिबान ने भी वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जो इस्लामवादी समूह द्वारा 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है। 

नए वेरिएंट को ‘भारतीय’ कहने पर सरकार ने जताई आपत्ति, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं दिया यह नाम
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स के आपातकालीन विभाग में कराया गया था भर्ती
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे
CG News : बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म, आरोपी को मिला 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगा
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में ये क्या पहन कर युवा ले रहें हैं सेल्फी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री बघेल का कल से दो दिवसीय बस्तर जिले दौरा… मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next Article नरवा विकास योजना नरवा विकास योजना: वनांचल में 1962 नालों के 8 लाख हेक्टेयर से अधिक जल ग्रहण क्षेत्र में 38 लाख संरचनाओं का होगा निर्माण… कैम्पा मद से 392 करोड़ स्वीकृत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?