ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स के आपातकालीन विभाग में कराया गया था भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNational

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स के आपातकालीन विभाग में कराया गया था भर्ती

By Mohan Rao
Published: December 26, 2024
Share
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन
SHARE

नईदिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 8:41 बजे उन्हें एम्स लाया गया और 9:51 बजे उनका निधन हो गया। एम्स प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है। पूर्व पीएम के निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस ने बेलगावी में होने वाली बैठक के साथ ही अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की। पूर्व पीएम के निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं।

बता दें डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक वे दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

सीएम साय ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख जताया है।पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!


नक्सलियों का तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटकाया, घर को बम से उड़ाया
खूनी संघर्ष: 12 घंटे के भीतर भाजपा और एसडीपीआई के दो बड़े नेताओं की हत्या, इलाके में दहशत, धारा 144 लागू
Weather Update: बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़; बिजली के खंभे टूटे
बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक आयोजन : सीएम साय की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई बैठक
CG Tourism: पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय की बड़ी घोषणा : गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में होगी शामिल
Next Article छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक, पीएम मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में करेंगे अधिकार अभिलेख का वितरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?