ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, राजनांदगांव के शातिर का कारनामा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, राजनांदगांव के शातिर का कारनामा

By Mohan Rao Published November 12, 2024
Share
Fraud - फ्रॉड धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। केएलसी क्वार्टर में रहने वाले एक शख्स को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर राजनांदगांव निवासी शातिर ठग ने 9 लाख रुपए का ले लिए। इसके बाद न तो लाभ मिला और न मूलधन। रुपए गंवाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गए। रुपए मांगने पर शातिर ठग व उसकी पत्नियों द्वारा पीड़ित की पत्नी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। थक हार कर पीडित की पत्नी ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्वार्टर नंबर 66/एफ केएलसी जोन-2 सेक्टर. 11 वार्ड नंबर 49 निवासी रिंकी राठौर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मकान नंबर 04 वार्ड नं.45, गोकुल धाम सोसायटी जिला राजनांदगांव निवासी धनी राम सिन्हा ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर उनके पति मंगल सिंह राठौर से 9 लाख रुपए ठगी की।

पांच प्रतिशत ब्याज का दिया झांसा
प्रार्थिया ने बताया कि उनके पति मंगल सिंह राठौर की पुरानी जान पहचान मनोज साहू से थी। मनोज साहू की पहचान धनीराम सिन्हा है जो कि शेयर मार्केटिंग में पैसा लगवाने का काम करता था। धनीराम ने पीडिता व उसके पति को कुछ दस्तावेज दिखाकर शेयर मार्केट में ग्रोथ बढ़ने व भारी इन्वेस्टमेंट की बात कही। उसने बताया कि वह कई लोगों को इससे मुनाफ दिाला रहा है। उसके झांसे में आकर 24 नवंबर 2023 को आईडीएफसी बैंक से 9 लाख रुपए लोन लेकर धनीराम को दिया। धनीराम ने गारंटी दिया कि 9 लाख रुपए शेयर मार्केटिंग इन्वेस्ट करने से प्रतिमाह पांच प्रतिशत ब्याज अर्थात् 45,000 रुपए मिलेगा। यही नहीं धनीराम ने यह भी कहा कि जब भी हमें 9 रुपए की जरुरत होगी तो वह राशि वापस मिल जाएगी।

दो माह ब्याज देने के बाद हुआ रफुचक्कर
इसके बाद धनीराम सिन्हा द्वारा पीडितों को विश्वास में लेने के लि 9 लाख रुपए का एक चेक एक्सिस बैंक शाखा डोंगरगढ़ दे दिया। उसने कहा था कि पांच प्रतिशत ब्याज नहीं देने व रुपए वापस नहीं करने पर उक्त चेक को अपने खाते वाले बैंक में लगा लेना। इसके बाद दोनों पति पत्नी धनीराम के झांसे में आ गए। इसके बाद दो माह ब्याज देने के बाद धनीराम गायब हो गया। इसके बाद जब भी मंगल सिंह राठौर या उसकी पत्नी से उससे संपर्क करने का प्रयास करते वह न तो घर पर मिलता और न फोन रिसीव करता। पीड़िता ने बताया कि धनीराम की दो पत्नियां हैं और जब भी घर जाते तो झूठे केस में फंसाने की धमकी देते।

परिवार पर आर्थिक संकट
पीड़िता ने बताया कि धनीराम के धोखे के कारण घर की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय हो चुकी है। लोन के 9 लाख रुपए की किश्त नहीं पटाने से उनके डीप्रेशन से ग्रसित हो चुके हैं और रामकृष्ण केयर हास्पिटल में भर्ती है। इसकी वजह वह बीते डेढ माह से अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। पीडिता ने बताया कि धनीराम के धोखे के कारण उनकी स्थिति दयनीय होती जा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत के माध्यम से धनीराम पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में फिलहाल खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao November 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : रायपुर रेल मंडल के इस सेक्शन में पावर ब्लाक, 15 से 18 नवंबर तक यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
Next Article Breaking News : भिलाई में अंसारी बिरयानी सेंटर के संचालक पर FIR, काम करते मिला 14 साल का बच्चा, शिकायत पर कार्रवाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?